धातुओं के प्रतिरूप (Pattern of Metals in Hindi)

आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि धातु के पैटर्न क्या होते हैं और ये किस किस मेटल से बने होते हैं। धातुओं के प्रतिरूप/पैटर्न के लाभ & हानि को भी नीचे दिया गया है।

जब बहुत अधिक मात्रा में पार्ट-पुर्जो का उत्पादन करना होता है और उस उत्पादन को बार-बार करना होता है तो इसके लिए धातु के पैटर्न का प्रयोग किया जाता है। सबसे अधिक धातुओं में एल्युमीनियम का पैटर्न (Pattern) ही प्रयोग किया जाता है।

 

धातुओं के पैटर्न (Pattern of Metals in Hindi)

पैटर्न बनाने के लिए कुछ उपयुक्त धातुओं के नाम -:

पैटर्न बनाने के लिए कुछ उपयुक्त योग्य धातुएं निम्न हैं -

●एल्युमीनियम और इसके अलॉय

●कास्ट आयरन

●तांबा तथा इसके अलॉय


एल्युमीनियम और इसके अलॉय के प्रतिरूप -

इस धातु का प्रयोग Pattern  सबसे अधिक किया जाता है। इस धातु के अंदर यह गुण पाया जाता है कि यह हल्का, सस्ता और मुलायम होता है। जिससे इसकी मशीनिंग आसानी से हो जाती है साथ ही यह संक्षारण रोधी , अच्छी सतह वाला तथा कम गलनांक वाला होता है। एल्युमीनियम धातु को सुगमतापूर्वक किसी भी आकार में ढाला जा सकता है। यह धातु मुलायम और हल्के होने कब कारण इसे हाथ के द्वारा आसानी से मशीनिंग किया जा सकता है।


कास्ट आयरन के प्रतिरूप -

इस धातु का भी आसानी से मशीनिंग किया जा सकता है और यह बहुत ही सामर्थ्यवान होती है। परंतु यह धातु भंगूर होती है, जिसके कारण इसके टूटने का डर अधिक रहता है। लेकिन इसमें जंग लगने की संभावना नहीं होती है। छोटे-छोटे पैटर्न बनाने के लिए इसका प्रयोग अधिक किया जाता है।


तांबा तथा इसके अलॉय के प्रतिरूप -

इस धातु का भी पैटर्न बनाया जाता है। यह धातु भी सामर्थ्यवान और मशीनेबल होती है। इस पर जंग और संक्षारण नहीं लगता है, परंतु यह धातुएं महंगी होती हैं इसलिए इनका प्रयोग कम ही किया जाता है। इनके द्वारा छोटे तथा अधिक फिनिशिंग सतह वाले पैटर्न का निर्माण किया जाता है।


धातु पैटर्न के लाभ (Advantages of Metallic Patterns) -:

1) धातु के पैटर्न के ऊपर मौसम का प्रभाव नहीं पड़ता है।

2) धातु का पैटर्न प्रयोग करने से कास्टिंग अधिक परिष्कृत प्राप्त होती है।

3) गर्मी, धूप, ठंडी, बरसात इत्यादि किसी भी मौसम में इस पैटर्न ऐंठने का भी भय नहीं रहता है।

4) धातु के जो पैटर्न खराब होते हैं उन्हें पुनः डालकर सही किया जा सकता है।

5) यह पैटर्न नमी नहीं सूखने का कार्य करते हैं। इसी कारण किसी भी मौसम में इनके आकार में परिवर्तन नहीं आता है।

6) धातु के पैटर्न मजबूत और सामर्थ्यवान होते हैं।

7) अन्य पदार्थों के पैटर्न की तुलना में धातु के पैटर्न का जीवनकाल अधिक होता है।

8) इन पैटर्न के टूटने फूटने पर आसानी से वेल्डिंग के द्वारा मरम्मत की जा सकती है।

9) धातु के पैटर्न की अपघर्षण प्रतिरोधकता अधिक पायी जाती है।


धातु के पैटर्न से हानि (Disadvantages of Metallic Patterns) -:

1) धातु के पैटर्न अन्य पैटर्न की तुलना में अधिक भारी होते हैं।

2) धातु के पैटर्न अन्य पदार्थों के पैटर्न से अधिक महंगे होते हैं।

3) धातुओं से जटिल आकार के पैटर्न को बनाना कठिन होता है।

4) लोहे से बने पैटर्न पर जंग लग जाता है इसलिए इसकी सफाई हमेशा करनी पड़ती है।


ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments