Welding Technic क्या है? मजबूत Welding लगाने के तरीके

Welding Technic क्या है?

किसी जॉब पर वेल्डिंग करने से पूर्व वेल्डिंग करने वाले स्थान पर लगने वाले बल , तापीय प्रभाव, भौतिक अवस्थाओं, वेल्डिंग की चौड़ाई, कुशल कारीगर इत्यादि ऐसे अनेको बातों का ध्यान रखते हुए अच्छे प्रकार मजबूत और सामर्थ्यवान  वेल्डिंग प्राप्त करने की प्रक्रिया Welding Technic कहलाती है।

#वेल्डिंग तकनीकी
Welding Technic


Welding Technic से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु निम्न है जिनकी सहायता से सामर्थ्यवान और मजबूत वेल्डिंग प्राप्त किया जा सकता है।

1. वेल्डिंग में अच्छे जोड़ बनाने के लिए आर्क के जलाने और उसे स्थिर रखने के अभ्यास के बाद ही एक अच्छी चौड़ाई और मोटाई की Bead प्राप्त की जा सकती है।

2. एक अच्छी Welding जोड़ प्राप्त करने के लिए एक ही चौड़ाई और एक ही मोटाई की bead प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए।

3. अच्छी और Best Welding के लिए , Welding करने वाले रॉड के साइज का चुनाव करना चाहिए।

4. वेल्डिंग के दौरान इलेक्ट्रोड की ऊंचाई समान रखने का अभ्यास करना चाहिए।

5. वेल्डिंग में अच्छा जोड़ बनाने के लिए इलेक्ट्रोड की ऊंचाई इलेक्ट्रोड के व्यास के बराबर होनी चाहिए।

6. वेल्डिंग तकनीक का प्रयोग करते हुए उच्च वोल्टेज और करंट का सही तरीके से प्रयोग करना चाहिए।

7. पोलैरिटी का चुनाव इलेक्ट्रोड की कंपनी के निर्देश के अनुसार ही करना चाहिए।

8. वेल्डिंग करते समय सभी प्रकार से Welding दोषों से कार्य को बचाना चाहिए।

9. जब Welding करते हुए हमें दूसरी Bead लगानी होती है तो सबसे पहले Slag को चीपिंग हैमर और Wire Brush द्वारा अच्छी तरह साफ कर देना चाहिए।

10. Weld Metal और Base Metal को आपस मे अच्छी तरह मिला लेनी चाहिए और तभी Welding करनी चाहिए।

11. जब भी वेल्डिंग करना होता है तो जोड़े जाने वाली भागों के किनारों की कोर सज्जा (Edge Preparation) करनी चाहिए।

12. वेल्डिंग करने के लिए कुशल कारीगर का चुनाव करना चाहिए।


मजबूत Welding लगाने के तरीके-

अच्छे Welding Joint लगाने के लिए निम्नलिखित Step Follow करें-

1. सबसे पहले जॉब को वेल्डिंग टेबल पर रखना चाहिए।

2. जब Welding करना होता है तो कार्यखंड की मोटाई के अनुरूप ही Welding Rod का चुनाव करना चाहिए।

3. Welding Rod का चुनाव करके ही Electrode Holder में पकड़ना चाहिए।

4. इलेक्ट्रोड की साइज के अनुसार ही करंट और पोलैरिटी की नियत तैयार करनी चाहिए।

5. लीड को इस प्रकार सहारा दे उसका वजन हाथ पर ना पड़े।

6. आर्क जलाने से पहले वेल्डिंग स्क्रीन या हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।

7. जब बीड ठंडी हो जाए तो चिपिंग हैमर  और वायर ब्रश की सहायता से अच्छी तरह साफ करें।

8. इलेक्ट्रोड की मोटाई के बराबर अंतर रखते हुए इलेक्ट्रोड को इस प्रकार धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं की वेल्ड मेटल और बेस मेटल आपस में मिलती रहे।

9. जब भी वेल्डिंग करने जाएं तो इस प्रकार इलेक्ट्रोड होल्डर और कार्यखण्ड को पकड़े की welding Bead आसानी से दिखे।



ये भी पढ़े...

Post a Comment

0 Comments