DOJO Kya Hai In Hindi

DOJO के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

हम जब कंही कोई नई कम्पनी या संस्था में joining करने के लिये जाते हैं या फिर ऐसी कोई जगह जाते हैं जंहा कोई नया कार्य जैसे कराटे सीखने , Technical विभाग , Industry इत्यादि जगहों पर जाते है जो तो कभी कभी हमारा ध्यान DOJO नामक शब्द पर पड़ जाता है जिसका मतलब अधिकांश लोग नही जानते है तो दोस्तो आज हम इस नए शब्द DOJO के बारे में जानकरी प्राप्त करेंगें। और जानेंगे कि DOJO का Full Form नाम क्या होता है और DOJO की Meaning , hindi में क्या होती है।


DOJO शब्द की उत्पत्ति

DOJO एक जापानी शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है " प्रशिक्षण स्थान "

DO + JO = प्रशिक्षण +स्थान

जंहा, DO = प्रशिक्षण

JO = स्थान


DOJO क्या है? (What is DOJO)

DOJO शब्द का अर्थ प्रत्येक जगह के हिसाब से अलग अलग हो सकता है इसको अच्छी तरह से समझने के लिए नीचे कुछ example दिए जाएंगे जिसकी सहायता से आप DOJO का अर्थ भली भांति समझ सकते हैं।

DOJO को हम एक ऐसा कमरा या Room मान लेते हैं जिसमे किसी कार्य को करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है या किसी कार्य को सिखाया जाता है। DOJO शब्द का प्रयोग हम किसी कंपनी के लिये नए कर्मचारियों को , कंपनी का कार्य समझाने के लिए और उन्हें सही तरीके से करने की जानकारी दिया जाता है और साथ ही दुर्घटना से बचाव इत्यादि की जानकारी दी जाती है। या फिर हम DOJO शब्द प्रयोग किसी जुड़ो कराटो इत्यादि को सीखने वाला एक कमरा भी मान सकते हैं जंहा पर जुड़ो और कराटे सिखाये जाते हैं।

DOJO की परिभाषा हम इस प्रकार दे सकते है-

ऐसा कोई भी स्थान (रूम , हॉल , कोई खुला स्थान इत्यादि) जंहा किसी कार्य या वस्तु के बारे में जानकारी देने , बताने तथा प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाता है उसे DOJO कहा जाता है।


DOJO की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

किसी भी संस्था या कम्पनी या अन्य स्थल पर जंहा DOJO होती है उसमें ऐसा व्यक्ति , कर्मचारी जो कि अप्रशिक्षित होता है अथवा उस चीज के बारे में अधिक जानकारी नही होती है, ऐसे व्यक्तियों और कर्मचारियों को DOJO में उस कार्य या शौक , वस्तु के बारे में प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाता है या  सीखाने का कार्य किया जाता है।



ये भी पढ़े....


Post a Comment

0 Comments