Semi Vowel in Hindi । सेमी वॉवेल किसे कहते हैं? इनकी संख्या व नियम

जैसा कि हम जानते हैं इंग्लिश भाषा के Alphabet में 26 Letter होते हैं, जिनमें 5 Vowel और 21 Consonants होते हैं। परंतु आपको जानकर हैरानी होगी कि इन्हीं 26 Letter में दो Semi Vowel भी होते हैं जिनका उपयोग कभी Vowel के रूप में होता है तो कभी Consonants के रूप में होता है।

समान्यतः अंग्रेजी वर्णमाला (Alphabet) में 5 स्वर होते हैं जो क्रमशः A, E, I, O, U हैं। इसी तरह इसमें 21 Consonants  होते हैं। इन्ही 21 Letter में से 2 Letter ऐसे हैं जिन्हें Semi Vowel कहा जाता है। आइए जानते हैं ऐसे वह कौन से वे 2 letter हैं जिन्हें Semi Vowel कहते हैं। 


इस लेख में हम निम्नलिखित जानकारी प्राप्त करेंगे।

• Semi Vowel किसे कहते हैं?

• Semi Vowel की संख्या कितनी होती है?

• Semi Vowel प्रयोग करने के नियम


Semi Vowel in Hindi । सेमी वॉवेल किसे कहते हैं? इनकी संख्या व नियम

सेमी वॉवेल की परिभाषा (Definition of Semi Vowel in Hindi) -:

अंग्रेजी भाषा के Alphabet में उपस्थित ऐसे Letter जिनका उपयोग कभी स्वर (Vowel) के रूप में होता है तो कभी व्यंजन (Consonants) के रूप में होता है, ऐसे Letter को Semi Vowel कहते हैं। पूरे Alphabet में Semi Vowel की संख्या दो होती है जो क्रमशः W और Y हैं।

अगर Semi Vowel की स्पष्ट परिभाषा दी जाए तो अंग्रेजी भाषा के 26 अक्षरों में उपस्थित W और Y Letter को Semi Vowel कहते हैं।



सेमी वॉवेल (Semi Vowel) की संख्या -:

पूरे अंग्रेजी Alphabet में Semi Vowel की संख्यादो होटी है जो क्रमशः W और Y हैं। अतः W और Y को सेमी वॉवेल के नाम से जाना जाता है। जब W और Y व्यंजन (Consonants) के रूप में होते हैं तो इन्हें "व" और "य" पढ़ा जाता है। परंतु जब W और Y स्वर (Vowel) के रूप में इन्हें हिंदी वर्णमाला के ध्वनि के रूप में पढ़ा जाता है।



Semi Vowel "W" और "Y" का प्रयोग (Use of W and Y in Hindi) -:

"W" और "Y" का प्रयोग उनके स्थान पर निर्भर करता है कि वह कब Consonants का कार्य करेंगे और कब Vowel का कार्य करेंगे। इसके लिए 2 Rule बनाए गए हैं जिनका अध्ययन हम नीचे करेंगे।


Rule No. 1 -:

जब "W" और "Y"  किसी शब्द के प्रारंभ में आते हैं तो वे Consonants का कार्य करेंगे। जब "W" और "Y" Consonants की तरह प्रयोग होते हैं तो "W" को "व" और "Y" को "य" पढ़ा जाता है।

W --- व

Y --- य

जैसे - 

Watch     -      वाच , इसमें W "व" की ध्वनि निकाल रहा है।

Wonder  -      वंडर,  इसमें W "व" की ध्वनि निकाल रहा है।

Wich       -       विच,  इसमें W "व" की ध्वनि निकाल रहा है।


Yak        -  याक,   इसमें Y "य" की ध्वनि निकाल रहा है।

Yellow   - येलो,  इसमें Y "य" की ध्वनि निकाल रहा है।

Young   - यंग,   इसमें Y "य" की ध्वनि निकाल रहा है।



Rule No. 2 -:

जब "W" और "Y"  किसी शब्द के बीच मे या अंतिम में आते हैं तो वे स्वर (Vowel) का कार्य करेंगे।

जैसे - 

Low       -   लो ,   यंहा पर W "वो" की ध्वनि निकाल रहा है।

Owl        -   आउल ,  यहां पर W "उ" की ध्वनि निकल रहा है।

Window -   विंडो,   यंहा पर W "वो" की ध्वनि निकाल रहा है।


Fly - फ्लाई,   यंहा पर Y "ई" की ध्वनि निकाल रहा है।

Sky - स्काई,  यंहा पर Y "ई" की ध्वनि निकाल रहा है।

Yesterday - यस्टरडे,   यंहा पर अंतिम का Y "ए" की ध्वनि निकाल रहा है। 

Post a Comment

0 Comments