जन्म दर (Birth Rate) किसे कहते हैं? सूत्र व प्रभावित करने वाले कारक

इस लेख में हम जानेंगे कि जन्म दर क्या है (Janam Dar Kya Hai) व जन्म दर (Birth Rate) के फॉर्मूला के साथ जन्म दर को प्रभावित करने वाले कारकों पर विचार करेंगे और जानेंगे कि जन्म दर क्यों प्रभावित होता है।

किस लेख में निम्न जानकारी दी गई है -

जन्म दर क्या है

जन्म दर का सूत्र

• जन्म दर को प्रभावित करने वाले कारक



जन्म दर (Birth Rate in Hindi) -:

किसी देश या क्षेत्र में एक बस में प्रति हजार व्यक्तियों की संख्या पर जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है उसे जन्म दर (Birth Rate) कहते हैं।
वर्ष 2016 तक भारत की जन्म दर 19.3/1000 व्यक्ति थी अर्थात साल 2016 में भारत की जन्म दर 19.33 थी  जो प्रति 1000 व्यक्तियों पर आधारित है।
इसी प्रकार विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2020 में वैश्विक जन्म दर (अशोधित जन्म दर) 17.98 है जो प्रति 1000 व्यक्ति पर आधारित है।


Birth Rate in Hindi, जन्म दर किसे कहते हैं, जन्म दर का सूत्र (Formula), जन्म दर को प्रभावित करने वाले कारक, Janam Dar Kya Hai
नन्हा शिशु



अशोधित जन्म दर ज्ञात करने का सूत्र (Formula of Birth Rate in Hindi) -:

जब हमें किसी देश या क्षेत्र की जनसंख्या का जन्मदिन निकलना होता तो हमें निम्नलिखित का प्रयोग करना चाहिए -

👉 CBR = (Bi / P) × 1000

जंहा,

CBR = अशोधित जन्म दर
Bi = जन्मे हुए जीवित बच्चों की संख्या
P = मध्य वर्ष की कुल जनसंख्या

इस फार्मूले का प्रयोग करके हम किसी भी वर्ष में या किसी भी समय जन्म दर को आसानी से निकाल सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि विश्व की, देश की या उसे क्षेत्र की जनसंख्या का जन्म दर कितना है।



जन्म दर (प्रजननता) को प्रभावित करने वाले कारक -:

यहां पर नीचे जानकारी दी गई है की जन्म दर किस कारण प्रभावित होती है इसके कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दिया गया है जो निम्न है -

1. विवाह की सर्वव्यापकता : जब विवाह व्यापक होने पर होता है तो दंपति सोच समझकर संतान प्राप्ति करते हैं और यह तय करते हैं कि उतने कितना संतान प्राप्त करना है।

2. कम आयु में विवाह : कम आयु में विवाह होने पर दंपति के पास अधिक बुद्धि नहीं होती हैं और वे बिना सोचे बच्चे पैदा करने लगते हैं जिससे जनसंख्या बढ़ती रहती है। अतः व्यापक उम्र होने पर ही शादी करना चाहिए।

3. अधिकांश जनसंख्या का ग्रामीण होना : ग्रामीण में शिक्षा का स्थान निम्न होता है उन्हें बताने वाला कोई नहीं होता है जिससे वह बिना सोचे समझे बच्चों को पैदा करते रहते हैं। ग्रामीण में सरकार को योजनाएं लागू करनी चाहिए और उन्हें घर-घर बताना चाहिए कि बच्चे पैदा करने का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए।

4. शिक्षा का व्यापक या निम्न स्तर होना : जब शिक्षा का स्तर का व्यापक होती है तो लोग समझते हैं कि बच्चे कब पैदा करना चाहिए और कितने करने चाहिए। परंतु अगर शिक्षा का अभाव होता है तो जाने अनजाने में शिक्षा की कमी के कारण लोग बिना सोचे समझे बच्चे पैदा करते रहते हैं या फिर किसी का बच्चा ही नहीं होता है। जिसके कारण जन्म दर प्रभावित होती है।

5. समाज का रूढ़िवादी होना : जब समाज में रूढ़िवादी लोग रहते हैं तो वह निश्चित कर लेते हैं कि हमें अधिक से अधिक ही बच्चे चाहिए। वह बच्चों को अधिक से अधिक जनमाना चाहते हैं इसका मुख्य कारण है वह अपने बाहुबल को बढ़ाना चाहते हैं।

6. धार्मिक अंधविश्वास : हमारे समाज में यहां पर प्रचलित है कि जिसके पास लड़का नहीं है वह पापी है। जिसके कारण कई लोग लड़के के जन्म के चक्कर में बहुत सारी लड़कियों को पैदा कर देते हैं जिससे जन्म दर प्रभावित होती है। वह लड़कों को अधिक महत्व देते हैं।

7. सयुक्त परिवार : जो लोग संयुक्त परिवार चाहते हैं वह अपने परिवार को संतुलित करके रखते हैं जो मात्र एक लड़के/लड़की या दो लड़के/लड़कियों में संतुष्ट हो जाते हैं जिसके कारण जन्म दर प्रभावित होती है और अच्छे चलती रहती है।

8. रहन सहन का स्तर : जिस घर का शिक्षा स्तर अच्छा होता है वह कम से कम बच्चे पैदा करते हैं। परन्तु जिस घर का रहन सहन निम्न स्तर का होता है वह या तो बहुत कम बच्चे पैदा करते हैं या शिक्षा का अभाव में बहुत अधिक बच्चे पैदा कर जाते हैं जिससे जन्म दर प्रभावित होती है।

9. सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा : जिस परिवार में सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा होती है वह अपने परिवार को संतुलित रखते हैं और जन्म दर को प्रभावित करते हैं।

10. भौगोलिक दशाएं : भौगोलिक दशाएं भी जन्म दर को प्रभावित करने में पीछे नहीं है जहां पर मैदानी क्षेत्र होते हैं वहां का जन्म दर अधिक होता है।

11. नगरीकरण : नगरों में जगह और स्थान का अभाव होता है जिसके कारण नगर के लोग कम से कम बच्चे पैदा करने में विश्वास रखते हैं। परंतु जो परिवार पूर्ण होते हैं वह परिवार को संतुलित करके चलते हैं। पर नगरों में ही गरीब घर के लोग अधिक से अधिक बच्चे पैदा करके गलतियां कर देते हैं।

Post a Comment

0 Comments