कपास क्या है? प्रकार, उपयोग । Cotton in Hindi

कपास के बारे में जानकारी -:

कपास एक बहुत ही महत्वपूर्ण पौधा होता है। लगभग 5000 वर्षों से मनुष्य कपास के रेशे से वस्त्र बनाता है और उसे पहनता है। इसलिए सबसे ज्यादा कपास के रेशों का प्रयोग वस्त्र बनाने के लिए किया जाता है, क्योंकि कपास से बने हुए वस्त्र अन्य पदार्थों से बने वस्त्रों की तुलना में काफी अच्छे व उत्तम होते हैं और टिकाऊ होते हैं। कपास का वैज्ञानिक नाम गैसीपीयम है। जब गर्मी का मौसम आता है तो कपास पर फूल लगते हैं। इन फूलों को डोडे कहा जाता है। कपास के फूलों को पौधों से अलग करने के लिए ओटाई मशीन का प्रयोग किया जाता है। कपास के फूलों को ओटाई मशीन में डाल दिया जाता है, मशीन में डालने के फलस्वरुप ओटाई की मशीन कपास के फूलों में उपस्थित बीजो में से रेशो को अलग कर देती है। ओटाई की मशीन में से रेशों को निकालने के बाद रेशों को दबाकर उनका गट्ठर बना लिया जाता है और इन गट्ठरों को कताई मिल में बेच दिया जाता है।


कपास क्या है? प्रकार, उपयोग
कपास का पौधा

कपास के रेशो को एक साथ मिलाकर ऐंठ दिया जाता है और सूत को बना लिया जाता है। अब यह सूत धागे का रूप ले लेता है। कपास के रेशे द्वारा जो धागा बनाया जाता है उसका प्रयोग कपड़े की बुनाई में किया जाता है। कपास से अधिकतर सूती वस्त्र बनते हैं, जो पहनाने में बहुत ही आरामदायक होते हैं। सूती वस्त्र का प्रयोग प्रायः गर्मियों में सबसे अधिक किया जाता है।

कपास को भारत, चीन, यूएसए, ब्राज़ील, टर्की, मिस्त्र, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में सबसे अधिक उत्पन्न किया जाता है।


कपास के प्रकार -:

1. लम्बे रेशे वाली कपास

2. मध्य रेशे वाली कपास

3. छटे रेशे वाली कपास


कपास के उपयोग -:

१) कपास में से स्वच्छतापूर्वक काटी हुई रुई को अस्पताल में कई प्रकार के कार्यों में प्रयोग किया जाता है।

२) कपास के रुई का प्रयोग सूती वस्त्र उद्योग जैसे- तकिया, कपड़ा, पट्टी, चादर आदि बनाने में किया जाता है।

३) त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए रुई के बंडल का प्रयोग किया जाता है।

४) कपास का प्रयोग करके उच्च गुणवत्ता वाले प्रिंटिंग कागज बनाए जाते हैं।

Post a Comment

1 Comments