भारत के जलीय सीमा वाले देशों के नाम याद करने की आसान ट्रिक

आज की इस पोस्ट में हम भारत के जलीय सीमा से मिलने वाले देशों के नाम का Trick जानेंगे, क्योंकि भारत की जलीय सीमा सात देशों से मिलती है और इन सातों देश का नाम याद रख पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है इसीलिए हम भारत की जलीय सीमा से मिलने वाले इन देश के नाम की ट्रिक जानेंगे, जिससे बहुत ही आसानी के साथ हम याद कर सके कि भारत की जलीय/समुंद्री सीमा किन-किन देशों के साथ मिलती है। भारत के जिले सीमा से मिलने वाले देशों के नाम का ठीक जाने से पहले हम जानेंगे कि भारत की जलीय सीमा किन-किन देशों के साथ मिलती है।

भारत की जलीय सीमा या समुन्द्री सीमा पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्याँमार, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों के साथ मिलती हैं। इस प्रकार भारत की जलीय सीमा 7 देशों के साथ मिलती है। ये सभी देश हमारे पड़ोसी देश है। भारत अपने इन पड़ोसी देशों के साथ व्यापार, आर्थिक सहयोग, रक्षा सहयोग अन्य प्रकार के सहयोग की आशा रखता है। इसी की दृष्टि से इन देशों की जानकारी रखना आवश्यक हो जाता है।


Trick : भारत के जलीय सीमा वाले देश :-


भारत के जलीय सीमा वाले देशों के नाम याद करने की आसान ट्रिक


जैसा कि हमने ऊपर बताया है भारत की जलीय सीमा पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड व इंडोनेशिया देश से मिलती है। इन देशों के नाम को याद करने के लिए एक ट्रिक बनाई गई है जिसको हम याद करके बहुत ही आसानी के साथ भारत के जलीय सीमा या समुद्र सीमा वाले देशों के नाम याद कर सकते हैं। वह ट्रिक निम्न है -

👉 मायाश्री बम पायी थी


मायाश्री बम पायी थी - इस वाक्य में चार शब्द हैं। चारों शब्दों के प्रत्येक अक्षर को तोड़ने पर हर एक अक्षर से एक देश का नाम बन जाएगा। इस प्रकार अगर आपको "मायाश्री बम पाई थी" वाक्य याद है तो समझ जाइए आपको भारत के जलीय सीमा वाले सभी देशों के नाम याद है। आइए जानते हैं प्रत्येक अक्षर से प्रत्येक देश का नाम कैसे निकलता है।

👉 मायाश्री बम पाई थी : 

माया - म्यांमार

श्री - श्रीलंका

ब - बांग्लादेश

म - मालदीव

पा - पाकिस्तान

ई - इंडोनेशिया

थी - थाईलैंड


ऊपर हम देख सकते हैं कि "मायाश्री बम पाई थी" वाक्य से हमने भारत के जलीय सीमा मिलने वाले वाले देशों के नाम की ट्रिक बना ली है और उसके प्रत्येक अक्षर से सातों देशों के नाम को निकाल लिया है।

"मायाश्री बम पाई थी" वाक्य में चार शब्द हैं जिसमें से पहले शब्द 'मायाश्री' से दो देशों की नाम मिल जाते हैं माया से म्यामांर और श्री से श्रीलंका बन जाता है। ठीक है ऐसे ही दूसरे शब्द 'बम' से बांग्लादेश और मालदीव बन जाता है।

 इसी प्रकार तीसरे शब्द 'पाई' से पाकिस्तान और इंडोनेशिया बन जाता है। सबसे आखरी में 'थी' शब्द से थाईलैंड मिल जाता है। अतः "मायाश्री बम पाई थी" नामक वाक्य से भारत के जलीय सीमा या समुन्द्री सीमा वाले देश के नाम मिल जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments