Menopause किसे कहते हैं? रजोनिवृत्ति के 15 लक्षण

इस लेख में हम जानेंगे कि रजोनिवृत्ति (Menopause) क्या है और इसके प्रमुख लक्षण क्या - क्या हैं। Rajonivritti Kya Hai, व इसके Lakshan क्या है।


Menopause किसे कहते हैं? रजोनिवृत्ति के 15 लक्षण



रजोनिवृत्ति क्या है (Menopause in Hindi) -:

प्राकृतिक रूप से मासिक धर्म के स्थायी रूप से बंद हो जाने को प्रक्रिया को रजोनिवृत्ति (Menopause) कहते हैं। किसी महिला के 40 या 50 वर्ष की उम्र तक पहुंचने पर प्रजनन संबंधी हार्मोन में प्राकृतिक रूप से कमी हो जाती है तथा उसका मासिक धर्म आना बंद हो जाता है जिससे वह प्रजनन करने योग्य नहीं रह जाती है।

साधारणता उष्ण प्रदेश के क्षेत्र में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को मासिक धर्म आना प्रारंभ हो जाता है जिससे स्पष्ट हो जाता है कि अब कन्या गर्भधारण करने योग्य हो गई है। मासिक धर्म ही कारण है जिसके कारण कन्या या कोई भी औरत गर्भधारण करने योग्य हो जाती है। अगर मासिक धर्म नहीं आता है तो वह कन्या या औरत गर्भधारण करने योग्य नहीं रह जाती है।

रजोनिवृत्ति में भी यही प्रक्रिया होती है पहले एक कन्या का मासिक धर्म आता है जिससे वह गर्भधारण करने योग्य हो जाती है परंतु धीरे-धीरे उम्र बढ़ता जाता है और 50 वर्ष के आसपास जाते-जाते उसकी मासिक धर्म आना बंद हो जाता है जिसको रजोनिवृत्ति कहा जाता है। रजोनिवृत्ति की स्थिति में आने के बाद अब वह कन्या गर्भ धारण करने योग्य नहीं रह जाती है। रजोनिवृत्ति की स्थिति प्राप्त करने के बाद किसी भी औरत की प्रजनन क्षमता बहुत ही कमजोर हो जाती है।



रजोनिवृत्ति के 15 लक्षण (Symptoms of Menopause in Hindi) -:

रजोनिवृत्ति के कुछ लक्षण निम्न में हैं जिन्हें पहचान कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्त्री रजोनिवृत्ति की तरफ बढ़ रही है। परंतु ध्यान देने वाली बात यह है कि नीचे दी गई यह सब समस्याएं किसी भी उम्र में आ जाती हैं। 

जब यह समस्याएं जब 45 से 50 साल की उम्र में किसी स्त्री को आए तभी हो सकता है कि वह रजोनिवृत्ति की ओर बढ़ रही हो। परंतु नीचे लिखे गए समस्याएं किसी भी उम्र में हो सकती हैं इसका मतलब यह नहीं है कि उसकी प्रजनन क्षमता या वो रजोनिवृत्ति को प्राप्त हो गई है। रजोनिवृत्ति को प्राप्त करने की भी एक आयु होती है।

रजोनिवृत्ति के कुछ सामान्य लक्षण निम्न हैं -

1) रजोनिवृत्ति की स्थिति में आने पर बहुत से स्त्रियों को मानसिक तनाव रहने लगता है।

2) कुछ स्त्रियों की प्रजनन क्षमता खत्म हो जाने के बाद चेहरे व शरीर पर झुर्रियां इत्यादि बनने लगते हैं।

3) रजोनिवृत्ति की स्थिति में कब्ज की समस्या लगातार होती रहती है।

4) इसमें अधिकांश स्त्रियों का जी मिचलता है और अधिक उल्टियां आती हैं।

5) स्त्रियों का पाचन शक्ति कमजोर हो जाता है जिससे खाना अच्छी तरह नहीं पच पाता है।

6) रजोनिवृत्ति की स्थिति प्राप्त लेने के बाद स्त्रियों में पेट संबंधित बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।

7) रजोनिवृत्ति के लक्षण में स्त्रियों का शरीर कमजोर हो जाता है जिससे शारीरिक कमजोरी होना सामान्य बात हो जाता है।

8) स्त्रियों में जब रजोनिवृत्ति होती है तो स्त्रियों को बहुत अधिक पसीना आता है।

9) रजोनिवृत्ति की स्थिति होने पर सर में दर्द होना, सर का भारीपन होना, चक्कर आना इत्यादि सामान्य लक्षणों में से एक है।

10) जब स्रियां अपनी प्रजनन क्षमता खोने लगते हैं अर्थात रजोनिवृत्ति की स्थिति में आने लगती है तो उनमें घबराहट होना आम बात हो जाती है।

11) आम लक्षणों में शरीर तपना और योनि में सूखापन शामिल हैं। 

12) नींद संबंधी अनियमितताएं भी हो सकती है। इन लक्षणों के कारण चिंता या अवसाद हो सकता है

13) अनिद्रा की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिससे किसी भी समय या समय से पहले नींद खुल जाता है।

14) जो स्त्री रजोनिवृत्ति की स्थिति प्राप्त कर रही हो उसको कामवासना करते समय दर्द हो सकता है। कामवासना की इच्छा कम हो जाती है।

15) बाल झड़ना और बालों में नमी की कमी होना भी रजोनिवृत्ति का लक्षण है।



Note -: इस पोस्ट को पढ़कर किसी परिणाम पर ना पहुंचे, किसी भी परिणाम पर पहुंचने से पहले एक बार चिकित्सक की सलाह जरूर लें। धन्यवाद...

Post a Comment

0 Comments