त्रिभुज (Triangle) किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार, क्षेत्रफल, सूत्र व परिमाप

इस लेख में हम त्रिभुज के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे और जानेंगे कि Tribhuj Kise Kahate Hain और ये कितने Prakar के होते हैं। इस पोस्ट में Tribhuj Ka Kshetrafal, Formula, Parimap इत्यादि की भी जानकारी दी जाएगी।

हम निम्नलिखित जानकारी नीचे प्राप्त करेंगे -

• त्रिभुज की परिभाषा

• त्रिभुज के प्रकार

• त्रिभुज का क्षेत्रफल व सूत्र

• त्रिभुज का परिमाप व इसका सूत्र




त्रिभुज (Triangle) किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार, क्षेत्रफल, सूत्र व परिमाप


त्रिभुज की परिभाषा (Definition of Triangle in Hindi) -:

तीन भुजाओं से बनी हुई एक बन्द आकृति को त्रिभुज (Triangle) कहते हैं। त्रिभुज में तीन भुजाएं एक दूसरे से मिलकर एक बंद आकृति का निर्माण करती हैं। यह आकृति तीनो भुजाओ से घिरी हुई होती है। अतः इस प्रकार इस 3 भुजाओं से मिलकर त्रिभुज का निर्माण होता है।

त्रिभुज शब्द त्रि + भुज से मिलकर बना है। जंहा त्रि का मतलब तीन और भुज का मतलब भुजाओं से है। इस प्रकार से त्रिभुज का मतलब है तीन भुजाओं से मिलकर बना हुआ। त्रिभुज तीन भुजाओं से मिलकर एक बंद आकृति का निर्माण करता है इसे त्रिभुज कहा जाता है। त्रिभुज में तीन कोंण बनते हैं, इन तीनों कोणों का योग 180° होता है।

त्रिभुज में 3 भुजाएँ, 3 कोण और 3 ही शीर्ष उपस्थित होते हैं। सभी भुजाओं से बनने वाली आकृतियों में त्रिभुज सबसे कम भुजाओं से बनने वाली एक बन्द आकृति (बहुभुज) है।

किसी भी प्रकार के त्रिभुज के तीनों आन्तरिक कोणों का योग 180° होता है जबकि साधारण त्रिभुज के तीनो को 60°- 60° के होते है बाकी अन्य त्रिभुज के कोणों के मान अलग अलग हो सकते हैं परन्तु उनके भी तीनों आंतरिक कोणों का मान भ 180° ही आएगा।



त्रिभुज के प्रकार (Types of Triangle in Hindi) -:

त्रिभुज को दो भागों में वर्गीकृत किया गया है जो निम्न हैं -

1) भुजाओं के आधार पर त्रिभुज के प्रकार

2) कोणों के आधार पर त्रिभुज के प्रकार


त्रिभुज (Triangle) किसे कहते हैं? परिभाषा, प्रकार, क्षेत्रफल, सूत्र व परिमाप


1) भुजाओं के आधार पर त्रिभुज के प्रकार -

भुजाओं के आधार पर त्रिभुज तीन प्रकार के होते हैं –

समबाहु त्रिभुज - जिस त्रिभुज की सभी भुजाएं आपस में बराबर होती हैं उसे समबाहु त्रिभुज कहते हैं। समबाहु त्रिभुज के प्रत्येक कोण का मान 60° होता हैं।


समद्विबाहु त्रिभुज - ऐसे त्रिभुज जिसकी दो भुजाएं एवं दो कोण आपस में बराबर हो समद्विबाहु त्रिभुज कहलाता हैं। इसकी एक अन्य तीसरी भुजा दो अन्य भुजाओं से असमान होती है।


विषमबाहु त्रिभुज - जिस त्रिभुज की सभी भुजाएँ आपस मे असमान हो उसे विषमबाहु त्रिभुज कहते हैं।



2) कोणों के आधार पर त्रिभुज के प्रकार -

कोणों के आधार पर त्रिभुज तीन प्रकार के होते हैं -

न्यूनकोण त्रिभुज - जिस त्रिभुज के प्रत्येक कोण का मान 90° से कम होता है उस त्रिभुज को न्यूनकोण त्रिभुज कहते हैं।


अधिककोण त्रिभुज - ऐसा त्रिभुज जिसका एक कोण 90° से अधिक हो, उस त्रिभुज को अधिककोण त्रिभुज कहते हैं।


समकोण त्रिभुज - ऐसा त्रिभुज में एक कोण समकोण (90°) हो उस त्रिभुज को समकोण त्रिभुज कहा जाता है।




त्रिभुज का क्षेत्रफल व सूत्र (Area & Formula of Triangle in Hindi) -:

त्रिभुज की तीनों भुजओं की लंबाई और चौड़ाई का आपस में गुणा करके, प्राप्त हुए मान को आधा कर दिया जाए तो त्रिभुज का क्षेत्रफल निकल जाता है।

त्रिभुज का क्षेत्रफल निकालने के लिए निम्न सूत्र का प्रयोग किया जाता है -

👉 1/2 × लम्बाई × चौड़ाई

👉 1/2 × लम्बाई (l) × चौड़ाई (b)




त्रिभुज का परिमाप व इसका सूत्र -:

त्रिभुज की आकृति का परिमाप, त्रिभुज की आकृति की सीमा रेखा (Boundary) की लम्बाई होता है। अतः त्रिभुज की आकृति की सीमा रेखा (Boundary) की कूल लम्बाई को त्रिभुज का परिमाप कहते है। त्रिभुज के परिमाप को त्रिभुज की परिधि भी कहा जाता है।

त्रिभुज के परिमाप का सूत्र निम्न है -

👉 त्रिभुज का परिमाप का सूत्र = a+b+c

किसी भी प्रकार की त्रिभुज का परिमाप ज्ञात करने के लिए इसी सूत्र का प्रयोग किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments