मानव बस्ती किसे कहते हैं? प्रकार । Human Settlement in Hindi

पृथ्वी पर धीरे-धीरे मानव का विकास हुआ, पहले मानव जंगलों में झुंड बनाकर निवास करता था परंतु जैसे-जैसे उसकी बुद्धि विकसित हुई वह एक निश्चित स्थान पर घर बनाकर रहने लगा। वह झुंड में रहता और घरों का निर्माण करता था कभी-कभी वह हमेशा के लिए वहीं पर रुक जाता था तो कभी-कभी अस्थाई निवास बना लेता और बाद में उस स्थान को छोड़कर चला जाता था।
समय बीतता गया और मानव अपना स्थायी घर बनाकर रहने लगा। मानव जहां घर बनाकर रहने लगा वहां पर धीरे-धीरे बस्ती निर्मित हुई और यही बस्ती आगे चलकर मानव बस्ती बन गई। धीरे-धीरे समय गुजरता गया, गांव से कस्बे, कस्बे से शहर, शहर से नगर और नगर से महानगर बनते चले गए। धीरे धीरे ये मानव बस्तियां ग्रामीण और नगरीय बस्तीयो में परिवर्तित हो गई। आज के इस पोस्ट में हम अध्ययन करेंगे कि मानव बस्ती किसे कहते हैं (Manav Basti Kise Kahate Hain) और ये कितने प्रकार के होते हैं।


आज के इस लेख निम्न जानकारियां हम प्राप्त करेंगे -

 • मानव बस्ती किसे कहते हैं?

 • मानव बस्तियां कितने प्रकार के होते हैं?

  • ग्रामीण बस्ती (Rural Settlement)
  • नगरीय बस्ती (Urban Settlement)



मानव बस्तियाँ


मानव बस्ती (Manav Basti Kise Kahate Hain) -:

मानव के द्वारा निर्मित विभिन्न आकार के घरों के समूह, जंहा पर मानव रहता हो, उस स्थान को मानव बस्ती कहते हैं। मानव बस्ती के अंतर्गत ऐसे कोई भी स्थान आ सकते हैं जहां मानव घर बनाकर रहते हैं। मानव बस्तियों का आकार किसी भी तरह का हो सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो ऐसा स्थान जो साधारण रूप से मानवो द्वारा बसाये गए हो तथा वँहा पर कई घर समूह में उपस्थित हो , मानव बस्ती कहलाती है।

किसी भी मानव बस्ती का विस्तार अलग-अलग जगहों के अनुसार होता है। कहीं पर मानव बस्तियों में बहुत सारे घर होते हैं तो कहीं पर बहुत कम घर होते हैं। कहीं पर स्थित मानव बस्तियों में पक्के मकान, पक्की सड़के होती हैं तो कहीं पर स्थित मानव बस्तियों में कच्चे घर होते हैं। मानव बस्तियां गांव, कस्बों शहरों, नगरों और महानगरों के रूप में उपस्थित होती है।



मानव बस्ती के प्रकार (Tpyes of Human Settlement in Hindi) -:

आकार की दृष्टि से मानव बस्तियों को दो प्रकार के भागों में बांटा गया है -

  • ग्रामीण बस्ती (Rural Settlement)
  • नगरीय बस्ती (Urban Settlement)


ग्रामीण बस्ती (Rural Settlement in Hindi) -:

ऐसी बस्तियां जहां पर मानव अपने जीवन यापन करने के लिए प्राथमिक क्रियाएं करता है उसे ग्रामीण बस्ती (Rural Settlement) कहते हैं। जैसे - कृषि करना, पशुपालन करना, खनन करना, मछली पालन करना इत्यादि।

ग्रामीण बस्तियां आकार की दृष्टि से छोटी व भिन्न-भिन्न आकार की होती हैं। यहां पर कम मकान होते हैं। ग्रामीण बस्तियों में बसे लोग जीवन करने के लिए छोटे-मोटे कार्य करते हैं तथा यहां पर रोजगार संसाधनों की भी कमी होती है।


नगरीय बस्ती (Urban Settlement in Hindi) -:

ऐसी बस्तियां जहां पर मानव अपने जीवन यापन करने के लिए द्वितीयक, तृतीयक और चतुर्थ क्रियाएं करता है उसे नगरीय बस्ती (Urban Settlement) कहते हैं। जैसे - उद्योग, व्यापार, सेवा इत्यादि।

नगरीय बस्तियां आकार की दृष्टि से बड़ी व भिन्न-भिन्न आकार की होती हैं। यहां पर अधिक संख्या में लोग निवास करते हैं जिसके कारण यंहा पर मकानों की संख्या अधिक होती है। नगरीय बस्तियों में बसे लोग जीवन करने के लिए छोटे-मोटे कार्य से लेकर बड़े बड़े उद्योग व व्यापार करते हैं तथा यहां पर रोजगार संसाधनों पर्याप्त मात्रा में होती है।


👉👉इसे भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments