आदर्श गैस (Ideal Gas) और वास्तविक गैस (Real Gas) में क्या अंतर है?

आदर्श गैस (Ideal Gas) और वास्तविक गैस (Real Gas) में क्या अंतर है?



आदर्श गैस और वास्तविक गैस में अंतर । (Difference Between Ideal Gas and Real Gas in Hindi) -:


1. समीकरण पालन :

आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैसें, आदर्श गैस समीकरण PV = nRT का पालन करती हैं।

वास्तविक गैस (Real Gas) : वास्तविक गैसें, निम्न दाब और उच्च ताप पर ही आदर्श गैस समीकरण PV = nRT का पालन करती हैं।



2. अस्तित्व :

आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैस एक काल्पनिक है जिसका अस्तित्व ही नही है, ये ब्रह्माण्ड में भी कंही नही उपस्थित हैं।

वास्तविक गैस (Real Gas) : सभी गैसें वास्तविक गैस होती हैं, यह आदर्श गैस से कभी धनात्मक तो कभी ऋणात्मक विचलन को प्रदर्शित करती है।



3. आकर्षण बल :

आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैसों के अणुओ के बीच आकर्षण नहीं होता है।

वास्तविक गैस (Real Gas) : वास्तविक गैसों के अणुओ के बीच आकर्षण होता है, जिसके कारण इनका दाब आदर्श गैस की तुलना में कम होता है।



4. द्रव अवस्था :

आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैस को कभी भी द्रव के रूप में बदला नहीं जा सकता है 

वास्तविक गैस (Real Gas) : वास्तविक गैस को आवश्यक ताप और दाब पर द्रव में बदला जा सकता है।



5. समीकरण के आधार पर :

आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैस का समीकरण PV = nRT होता है 

वास्तविक गैस (Real Gas) : वास्तविक गैस का समीकरण (P+a/v^2) (V-b) = RT होता है।



6. आयतन :

आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैस में अणुओ का निश्चित आयतन नही होता है 

वास्तविक गैस (Real Gas) : वास्तविक गैस में अणुओं का आयतन निश्चित होता है।



7. टक्कर :

आदर्श गैस (Ideal Gas) : आदर्श गैस के अणुओं के बीच पूर्णतः प्रत्यास्थ टक्कर होती है।

वास्तविक गैस (Real Gas) : वास्तविक गैस के अणुओं के बीच अप्रत्यास्थ  टक्कर होती है।

Post a Comment

0 Comments