ग्रामीण बस्ती और नगरीय बस्ती में क्या अंतर है

इस लेख में हम जानेंगे कि ग्रामीण बस्ती और नगरीय बस्ती में क्या अंतर होता है। Gramin Aur Nagariy Bastiyon Me Antar निम्न है।


ग्रामीण और नगरीय बस्तियों में 16 अंतर (Difference Between Rural and Urban Settlements in Hindi)


ग्रामीण और नगरीय बस्तियों में 16 अंतर (Difference Between Rural and Urban Settlements in Hindi) -:


ग्रामीण बस्ती नगरीय बस्ती
1. ग्रामीण बस्तियों में सामाजिक जुड़ाव अधिक होता है

 1. नगरीय बस्तियों में   सामाजिक जुड़ाव कम होता   है।
2. ग्रामीण बस्तियों के लोग कम परिवर्तनशील होते हैं

 2. नगरीय बस्तियों के लोग   अधिक परिवर्तनशील होते   हैं।

3. गांव के लोग जीवन यापन करने के लिए प्राथमिक क्रियाएं करते हैं

 3. नगरीय बस्तियों के लोग   जीवन यापन करने के लिए   द्वितीयक, तृतीयक और   चतुर्थ   क्रियाएं करते हैं।

4. ग्रामीण बस्तियों के लोग नगरी बस्तियों के लोगों को दूध, फल, सब्जी और श्रमिकों की आपूर्ति करते हैं

 4. नगरीय बस्तियों के लोग   ग्रामीण बस्तियों के लोगों   को   निर्मित वस्तुएं व सेवाएं   उपलब्ध   करवाती हैं


5
. ग्रामीण बस्तियाँ छोटे आकार की व विरल होती है


 5. नगरीय बस्तियां बड़े   आकार   की व सघन होती   हैं।

6. ग्रामीण बस्तीयों के लोग नगरीय बस्तीयों में जाना चाहते हैं। 6. नगरीय बस्तियों के लोग   ग्रामीण बस्तियों में नही   आना  चाहते हैं।

7
. ग्रामीण बस्तियों में टेलीफोन, बिजली,  अस्पताल व पक्की सड़को की बहुत कम सुविधा होती है

 
 7. नगरीय बस्तियों में       टेलीफोन, बिजली,   अस्पताल व पक्की सड़को   की सुविधा पर्याप्त होती है।


8
. ग्रामीण बस्तियों में कम लोग रहते हैं।

 
 8. नगरीय बस्तीयों में बहुत   अधिक लोग रहते हैं।


9
. ग्रामीण बस्तियों के लोगों का आपसी संबंध घनिष्ठ होता है।


 9. नगरीय लोगों के आपसी   संबंध केवल औपचारिक   होते हैं।

10. ग्रामीण बस्तियों का जनसंख्या घनत्व काफी कम होता है।

 10. नगरीय बस्तियों का   जनसंख्या घनत्व अधिक   होता है।

11. ग्रामीण बस्तियों में रहने वाले लोगों की क्रियाएं ग्राम से बाहर तक फैली होती हैं।

 11. नगरीय बस्तियों में रहने   वाले लोगों की क्रियाएं नगर   तक की सीमित रहती हैं।

12. ग्रामीण बस्तियों में मकान बिखरे हुए और दूर-दूर होते हैं

 12. नगरीय बस्तियों में   मकान पास-पास और   संक्षिप्त होते हैं।


13
. ग्रामीण बस्तियों में वायु प्रदूषण जैसी समस्या नहीं होती है।
 
 13. नगरीय बस्तियों में वायु   प्रदूषण जैसी समस्याएं होती   हैं।


14
. ग्रामीण बस्तियां कृषि प्रधान होती हैं।
 
 14. नगरीय बस्तियां उद्योग   प्रधान होते हैं।


15
. ग्रामीण बस्तियों के लोग कृषि, पशुपालन, मुर्गी पालन और मछली पालन इत्यादि उद्योग पर निर्भर रहते हैं।


 15. नगरीय बस्तियों के   लोग व्यवसाय, निर्माण   उद्योग, व्यापार पर निर्भर   रहते हैं।


16
. ग्रामीण बस्तियों में बसे लोगों के मकान घास-फूस, लकड़ी, मिट्टी इत्यादि के बने होते हैं अर्थात कच्चे मकान होते हैं।


 16. नगरीय बस्तियों के   लोगों के मकान ईंट, सीमेंट,   बालू, चुना, लोहा आदि के   बने होते हैं अर्थात पक्के   मकान होते हैं।

Post a Comment

0 Comments