जन्म दर और मृत्यु दर में क्या अंतर है - Difference Between Birth Rate and Mortality Rate in Hindi

जन्म दर और मृत्यु दर जनसंख्या को बढ़ाने और जनसंख्या को घटाने में काफी हद तक उत्तरदाई होते हैं। इस लेख में हम लोग जानेंगे की जन्म दर (Birth Rate) और मृत्यु दर (Mortality Rate) में क्या अंतर होता है।


जन्म दर और मृत्यु दर में अंतर (Janam Dar Aur Mrityu Dar Mein Antar) -:

जन्म दर मृत्यु दर
प्रतिवर्ष 1000 व्यक्तियों पर जन्मे जीवित बच्चो की संख्या को जन्म दर कहते हैं प्रतिवर्ष 1000 व्यक्तियों पर मृत्यु को प्राप्त हुए व्यक्तियों की संख्या को मृत्यु दर कहते हैं।
जब जन्म दर, मृत्यु दर से अधिक होती है तो उसे धनात्मक वृद्धि कहते हैं। जब मृत्यु दर, जन्म दर से अधिक होती है तो ऋणात्मक वृद्धि कहते हैं।
विकासशील देशों में जन्म दर अधिक होता है विकसित देशों में जन्म दर, मृत्यु दर से थोड़ा अधिक होता है।
जब किसी देश या क्षेत्र का जन्म दर अधिक होता है तो वहां की जनसंख्या बढ़ती है जब किसी देश या क्षेत्र का मृत्यु दर अधिक होता है तो वँहा जनसँख्या घटती है।
जन्म दर अधिक होने से जनसंख्या घनत्व बढ़ता है मृत्यु दर अधिक होने से जनसंख्या घनत्व घटता है।
जीवन-स्तर विवाह की आयु, सरकारी नीतियां, उत्पादकता व शिक्षा का स्तर जन्म दर को प्रभावित करते हैं। चिकित्सा का अभाव, शिक्षा का अभाव, निर्धनता, दुर्घटना, आत्महत्या इत्यादि मृत्यु दर को प्रभावित करते हैं।

Post a Comment

0 Comments