भारत के 9 पड़ोसी देशों के नाम को याद करने की आसान ट्रिक


भारत के 9 पड़ोसी देशों के नाम को याद करने की आसान ट्रिक । Neighbouring Countries of India in Hindi Trick

वर्तमान समय में भारत के 9 पड़ोसी देश हैं। इन पड़ोसी देशों के नाम पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश श्रीलंका, म्यांमार और मालदीव है। भारत के पड़ोसी देश होने के कारण हम सभी भारतीयों को अपने इन पड़ोसी देशों का नाम अवश्य ही पता होना चाहिए। क्योंकि यह पड़ोसी देश हमारे सैन्य व रक्षा सहयोग, व्यापार, आर्थिक सहयोग, प्राकृतिक आपदाओं, कूटनीतिक व राजनीतिक क्षेत्रों इत्यादि की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः इन पड़ोसी देशों के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक हो जाता है। इसीलिए बहुत सारे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भारत के पड़ोसी देशों के बारे में पूछा जाता है। परंतु अभी भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें यह तक पता नहीं होता कि भारत के पड़ोसी देश कौन-कौन हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने भारत के पड़ोसी देशों के नाम को याद करने के लिए एक ट्रिक दिया है जिसको अपनाकर बहुत ही आसानी के साथ यह याद किया जा सकता है कि भारत के पड़ोसी देश कौन-कौन से हैं।


भारत के पड़ोसी देश के नाम को आसानी से याद करने के लिए आपको मात्र 1 वाक्य याद करना होगा जिसमें 4 शब्दों होंगे। अगर आप वह 4 शब्द वाला एक वाक्य याद कर लेते हैं तो आपको भारत के 9 पड़ोसी देशों के नाम बहुत ही आसानी के साथ याद हो जाएंगे। भारत के पड़ोसी देश का नाम याद करने के लिए, वह 4 शब्दों वाला एक वाक्य निम्न है -


👉 "सर् बचपन मे MBA किया"

"सर् बचपन मे MBA किया" वाक्य अगर आपको याद है तो समझ जाइए आपको अपने 9 पड़ोसी देशों के नाम भी याद है बस आपको "किया" शब्द को Silent कर देना है और "सर् बचपन मे MBA" वाक्य से एक-एक अक्षर लेना है और उसका पूरा नाम बताना है। आइये जानते हैं कैसे बनेगा इन 4 शब्दों से भारत के पड़ोसी देशों का नाम -


👉 सर् बचपन मे MBA किया - इस वाक्य को याद करके भारत के 9 पड़ोसी देशों के नाम को आसानी से याद किया जा सकता है।

सर् - श्रीलंका

ब - बांग्लादेश

च - चीन

प - पाकिस्तान

न - नेपाल

मे - म्यामांर

M - मालदीव

B - भूटान

A - अफगानिस्तान


"सर् बचपन मे MBA किया" वाक्य में -:

सर् -'सर्' शब्द से केवल एक पड़ोसी देश श्रीलंका का हो जाता है

बचपन - 'बचपन' शब्द से 4 पड़ोसी देशों के नाम निकाल कर आते हैं जिसमें ब से बांग्लादेश, च से चीन, प से पाकिस्तान और न से नेपाल हो जाता है।

में - मे शब्द से म्यामार हो जाता है।

MBA - MBA शब्द से तीन पड़ोसी देशों के नाम हो जाते हैं इसमें M से मालदीव, B से भूटान और A से अफगानिस्तान हो जाता है।

किया - इस पूरे वाक्य में 'किया' शब्द को साइलेंट कर देना है अर्थात इसका कोई भी अर्थ नहीं निकलेगा। यह केवल एक वाक्य बनाने के लिए प्रयोग किया गया है।


अतः सबसे आखरी में, मैं यह कहना चाहूंगा कि "सर् बचपन मे MBA किया" वाक्य को याद करके आप बहुत ही आसानी से भारत के नौ पड़ोसी देशों के नाम याद कर सकते हैं और यह आपको कभी भी भूलेगा नहीं। अगर आप इसी तरह का Trick वाले पोस्ट चाहते हैं तो नीचे दिए गए पोस्ट को पढ़ सकते है और ऐसी मजेदार और आसान जानकारी लें सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments