भारत में कर्क रेखा 8 राज्यों से होकर गुजरती है। उनके नाम याद करने की आसान Trick

ग्लोब पर कर्क रेखा पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई एक काल्पनिक अक्षांश रेखा है, जिसे जिसे 23.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा भी कहते है। यह रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। कर्क रेखा भारत को दो भागों में बांटती है। कर्क रेखा एक काल्पनिक रेखा है जो वास्तव में पृथ्वी पर नहीं है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती हैं। भारत के इन 8 राज्यों के नाम क्रमशः त्रिपुरा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड हैं।

कर्क रेखा पर सूर्य लगभग लंबवत चमकता है। ऐसा भी कहा जाता है कि कर्क रेखा जिस स्थान से होकर गुजरती वहां पर पानी और प्राकृतिक स्रोत भरपूर मात्रा में उपस्थित होते हैं। कर्क रेखा जिस भी स्थान से होकर गुजरती वहां पर सौर ऊर्जा का उत्पादन भरपूर मात्रा में किया जा सकता है।



भारत के जिन 8 राज्य से होकर गुजरती है कर्क रेखा, उनके नाम को याद करने की ट्रिक (Trick : Tropic of Cancer Passes Through These 8 States in India) -:


भारत में कर्क रेखा 8 राज्यों से होकर गुजरती है। उनके नाम याद करने की आसान Trick


ऊपर बताया जा चुका है कि कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है, इन आठ राज्यों के नाम त्रिपुरा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड है। इन भारतीय राज्यों से कर्क रेखा गुजरने के कारण इस राज्य और कर्क रेखा से संबंधित प्रश्न उत्तर भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं। कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है इसलिए कभी-कभी इन आठों राज्यों के नाम को याद रख पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए हमने 3 ऐसी ट्रिक बनाई है जिसे आप याद करके आप चुटकियों बता सकते हैं कि कर्क रेखा भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है। अगर इन तीनों Trick में से अगर एक भी ट्रिक आपको याद है तो समझ जाइए आपको या बिल्कुल पता है कि कर्क रेखा भारत के किन राज्यों से होकर गुजरती है आइये जानते हैं वे तीन ट्रिक कौन-कौन से हैं।

1. मित्र पर गमछा झार

2. त्रिपुरा में गमछा झार

3. मित्र राम झाग छाप


अगर इन तीनों Trick में से अगर एक ट्रिक आपको याद है तो याद किये हुए वाक्य का एक-एक अक्षर लेना है और लिए हुए अक्षर से राज्य का नाम बनाना है ऐसा करते हैं तो आठों राज्यों के नाम बहुत ही आसानी से आपकी आंखों के सामने होंगे। शुरू करते हैं।


1. मित्र पर गमछा झार - इस वाक्य में चार शब्द हैं इन चारों शब्दों को एक-एक अक्षर में तोड़ेंगे और फिर आठ राज्यों के नाम बनाएंगे जिन भारतीय राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है।

मित्र पर गमछा झार :

मि - मिजोरम

त्र - त्रिपुरा

- पश्चिम बंगाल

- राजस्थान

- गुजरात

- मध्य प्रदेश

छा - छत्तीसगढ़

झार - झारखंड

इस प्रकार "मित्र पर गमछा झार" से 'मित्र' शब्द से दो राज्य मिजोरम, त्रिपुरा व 'पर' शब्द से दो राज्य पश्चिम बंगाल व राजस्थान व  'गमछा' शब्द से तीन राज्य गुजरात, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ और 'झार' से एक राज्य झारखंड बन जाता है।


2. त्रिपुरा में गमछा झार - इस वाक्य में चार शब्द हैं इन चारों शब्दों को अलग-अलग अक्षर में तोड़ेंगे और जिन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है उनके नाम बनाएंगे -

त्रिपुरा में गमछा झार :

त्रि - त्रिपुरा

पु - पश्चिम बंगाल

रा - राजस्थान

में - मध्य प्रदेश

- गुजरात

- मिजोरम

छा - छत्तीसगढ़

झार - झारखंड

इस प्रकार "त्रिपुरा में गमछा झार" नामक वाक्य के 'त्रिपुरा' से त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान दूसरे शब्द 'में 'अक्षर से मध्य प्रदेश, तीसरे शब्द 'गमछा' से गुजरात, मिजोरम, छत्तीसगढ़ तथा चौथे शब्द 'झार' से झारखंड बनता है।


3. मित्र राम झाग छाप - इस वाक्य में भी चार शब्द हैं इन चारों शब्दों को अलग-अलग अक्षरों में तोड़ेंगे और उन अक्षरों की सहायता से कर्क रेखा भारत के जिन राज्यों से गुजराती हैं उनके नाम बनाएंगे।

मित्र राम झाग छाप :

मि - मिजोरम

त्र - त्रिपुरा

रा - राजस्थान

- मध्य प्रदेश

झा - झारखंड

- गुजरात

छा - छत्तीसगढ़

- पश्चिम बंगाल

इस प्रकार "मित्र राम झाग छाप" वाक्य में भी चार शब्द है। जिनमें से पहले शब्द 'मित्र' से मिजोरम, त्रिपुरा, दूसरे शब्द 'राम' से राजस्थान, मध्य प्रदेश व तीसरे शब्द 'झाग' से झारखंड, गुजरात और चौथे शब्द 'छाप' से छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल बनता है।

हम आशा करते हैं कि इन तीनों Trick में से अगर एक भी ट्रिक आपको याद होगा तो बहुत ही आसानी के साथ आप बता सकते हैं कि कर्क रेखा भारत के किन आठ राज्यों से होकर गुजरती है।

Post a Comment

0 Comments