सजावटी आलेखन (Pattern Design) क्या है? प्रकार

सजावटी आलेखन (Pattern Design in Hindi) -:

जब मनुष्य के द्वारा देखी हुई और पहचानी हुई वस्तु को चित्र के रूप में प्रकट किया जाता है तो उसे आलेखन का पैटर्न (Pattern) कहते हैं।

जिन डिजाइनो का निर्माण करके उसकी आलेखन इकाइयों की पुनरावृत्ति नहीं की जाती है बल्कि विभिन्न में ज्यामितीय आकारों में उसके भिन्न-भिन्न स्थान के हिसाब से विभाजन करके सजा दिया जाता है, उसे सजावटी आलेखन या पैटर्न डिजाइन (Pattern Design) कहते हैं। इसमें सबसे पहले आलेखन को तैयार किया जाता है और ट्रेस पेपर या अन्य जगहों पर इसकी पुनरावृति नहीं की जाती है। बल्कि बने हुए आलेखन को उनके आकार के आधार पर बांट दिया जाता है और अलग-अलग स्थानों पर विभाजित करके रख दिया जाता है।


सजावटी आलेखन प्रकार (Types of Pattern Design in Hindi) -:

प्रयोग के आधार पर पैटर्न डिजाइन को छः भागो में बांटा गया है -

1. किनारी के आलेखन (Border Design)

2. केन्द्रीय आलेखन (Central Design)

3. कोने का आलेखन (Corner Design)

4. धरातलीय आलेखन (All over Design)

5. स्पेसिंग या पैनल आलेखन (Spacing or Penal Design)

6. विज्ञापन आलेखन (Poster Design) 


1. किनारी के आलेखन (Border Design) -:

ऐसे आलेखन जो किसी धरातल के किनारों (Border) को सजाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें किनारी के आलेखन (Border Design) कहते हैं। इस आलेखन में धरातल के किनारों को सजाया जाता है।


2. केन्द्रीय आलेखन (Central Design) -:

ऐसे आलेखन जो धरातल का केन्द्र (Border) को सजाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें केन्द्रीय आलेखन (Central Design) कहते हैं। इस आलेखन में धरातल के केंद्रों को सजाया जाता है।


3. कोने का आलेखन (Corner Design) -:

ऐसे आलेखन जो धरातल के कोने को सजाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें कोने का आलेखन (Corner Design) कहते हैं। इस आलेखन में धरातल के कोने को सजाया जाता है।


4. धरातलीय आलेखन (All over Design) -: 

ऐसे आलेखन, जिनका उपयोग करके संपूर्ण धरातल को सजाया जाता है उसे धरातलीय आलेखन कहते हैं।

इस आलेखन के द्वारा सम्पूर्ण धरातल को सजाया जाता है।


5. स्पेसिंग या पैनल आलेखन (Spacing or Penal Design) -:

जब पूरे धरातल पर एक ही आलेखन इकाई का प्रयोग करके आलेखन को तैयार किया जाता है तथा ये आलेखन किसी विशेष प्रयोजन के लिए बनाए गए होते हैं तो ऐसे आलेखन को स्पेसिंग या पैनल आलेखन (Spacing or Penal Design) कहते हैं।

स प्रकार के आलेखनों में इकाइयों के भागों से सम्पूर्ण स्थान को भरना होता है। इन आलेखन का आकार वर्गाकार,आयताकार और त्रिभुजाकार होता है।

उदाहरण - पुस्तक, अभ्यास पुस्तिकाएँ, दरवाजे के पर्दे इत्यादि।


6. विज्ञापन आलेखन (Poster Design) -:

ऐसा आलेखन जो किसी किसी वस्तु, स्थान या भावनाओं को इस प्रकार से चित्रित किया जाता है कि वह दूर से हमारी दृष्टि को अपनी ओर आकर्षित कर सके, ऐसे आलेखन को विज्ञापन आलेखन (Poster Design) कहते हैं। जब इस प्रकार के आलेखनों का निर्माण किया जाता है तो इसकी बारीकियों पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाताहै। इस आलेखन में केवल उन्हीं अंशों का चित्रण किया जाता है, जो सबसे मुख्य होता है अर्थात इसमें प्रमुख का लेखन का भली भांति से चित्रण किया जाता है।

इस आलेखन का निर्माण किस प्रकार किया जाता है कि इसको दूर से ही देखने पर हम इसको भाव को पहचान सकें। इस आलेखन का निर्माण करते समय चित्रों के साथ साथ अक्षरों में का भी समावेश किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments