तटस्थ रंग या उदासीन रंग किसे कहते हैं तथा उनके नाम

तटस्थ रंग या उदासीन रंग (Neutral Color or Nostalgic in Hindi) -:

ऐसे रंग जिनका उपयोग किसी रंग को हल्का और गाढ़ा करने के लिए किया जाता है उसे उदासीन रंग या तटस्थ रंग कहते हैं। उदासीन रंग के अंतर्गत काला रंग और सफेद रंग का नाम आता है। सरल भाषा में काले और सफेद रंग को तटस्थ रंग या उदासीन रंग कहते हैं।

काला और सफेद रंग का Logo

काला और सफेद रंग ऐसे तटस्थ रंग या उदासीन रंग होते हैं जिनका उपयोग किसी भी रंग को गाढा करने में अर्थात गहरा करने में और हल्का करने में किया जाता है। जब किसी भी रंग में काले रंग को मिलाया जाता है तो वह रंग गहरा हो जाता है और ठीक इसके विपरीत जिस रंग में सफेद रंग मिलाया जाता है वह हल्का रंग बन जाता है।

उदाहरण -

● हरा + सफेद = हल्का हरा (Light Green)

● हरा + काला = गहरा हरा (Deep Green)

ठीक है ऐसे ही जब किसी भी रंग में सफेद रंग को मिलाते हैं तो वह उसी रंग का हल्का रूप हो जाता है और जब काले रंग को किसी रंग में मिलाते हैं तो वह भी उसी रंग का गहरा रूप हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments