नगर पालिका परिषद और नगर निगम में अंतर

नगर पालिका परिषद (City Council) और नगर निगम (Municipal Council) में अंतर -:


नगर पालिका परिषद (City Council) और नगर निगम (Municipal Council) में अंतर बताइये?

1) नगर पालिका परिषद में 1 लाख से 5 लाख तक की जनसंख्या निवास करती है जबकि नगर निगम में 5 लाख से ऊपर की जनसंख्या निवास करती है।

2) नगर पालिका परिषद और नगर निगम, नगर पालिका के अंग हैं।

3) नगर पंचायत की जनसंख्या जब 1 लाख से ऊपर हो जाती है तो नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद में बदल जाती है जबकि नगर पालिका परिषद की जनसंख्या जब 5 लाख से पार हो जाती है तो नगर पालिका परिषद, नगर निगम में बदल जाती है।

4) नगर पालिका परिषद राज्य सरकार के अंतर्गत आती है और नगर निगम भी राज्य सरकार के अंतर्गत ही जाती हैं।

5) नगर पालिका परिषद, नगर निगम से छोटा होता है जबकि नगर निगम, नगर पालिका परिषद से बड़ा होता है।

6) नगर पालिका परिषद, नगरीय स्थानीय स्वशासन व्यवस्था की मध्यम श्रेणी है जबकि नगर निगम नगरीय स्थानीय स्वशासन व्यवस्था की सबसे बड़ी अर्थात उच्च श्रेणी है।

7) नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को नगर परिषद अध्यक्ष कहते हैं जबकि नगर निगम के अध्यक्ष को मेयर कहते हैं।

8) नगरपालिका परिषद को न तो छोटा शहर और न ही इसे एक बड़ा शहर कहा जा सकता है जबकि नगर निगम को एक बड़ा शहर कहा जाता है।

9) नगर पालिका परिषद छोटा शहर है जबकि नगर निगम एक बड़ा शहर है।

Post a Comment

0 Comments