सबसे ज्यादा कैलोरी (Calorie) किसमें होती है?

इस लेख में हम जानेंगे कि सबसे अधिक कैलोरी (Calories) किस खाद्य पदार्थ में होती है और यह जानकारी आपको भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा रिसर्च के अनुसार जाएगी। तो आइए जानते हैं Sabase Adhik Calories Kisme Hota Hai. उससे पहले हम आपको कैलोरी के बारे में कुछ जानकारी देंगे, उसके पश्चात आपको बताएंगे कि सबसे ज्यादा कैलोरी किस भोजन में पाया जाता होता है।

सबसे अधिक कैलोरी किसमें होता है । Best Calorie Food in Hindi


शरीर मे कैलोरी (Calories) क्या है?

कैलोरी ऊर्जा मापने की एक इकाई है जिसका प्रयोग करके ऊर्जा को मापा जाता है। हमारे शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है, इस प्रकार शरीर की ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए हम भोजन करते हैं। यह भोजन पेट में जाता है और पच जाता है जिसके फलस्वरूप हमें ऊर्जा मिल जाती है। भोजन से प्राप्त ऊर्जा हमारे शरीर में इकट्ठी हो जाती है और जब हम कोई कार्य करते हैं तो उसमें खर्च हो जाती है।

शरीर में एकत्रित ऊर्जा को कैलोरी से मापा जाता है। इस प्रकार शरीर मे एकत्रित ऊर्जा को अंकीय रूप में प्रदर्शित करने के लिए कैलोरी का प्रयोग किया जाता है। अगर शरीर मे ऊर्जा का स्तर अधिक है तो कैलोरी भी अधिक होगी अगर शरीर मे कम ऊर्जा है तो कैलोरी भी कम होगी।

प्रत्येक व्यक्ति को अलग अलग एक दिन में कैलोरी की आवश्यकता पड़ती है। वयस्क पुरुष, महिला, बच्चे या किसी छोटी बच्ची को एक दिन में कितने कैलोरी की आवश्यकता पड़ती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह व्यक्ति, महिला या बच्चा कौन सा कार्, कितने समय तक कर रहा है। अगर वह अधिक परिश्रम वाला कार्य करता है तो उसको अधिक कैलोरी की आवश्यकता होगी अगर वह काम परिश्रम वाला कार्य करें तो उसको अधिक कैलोरी की आवश्यकता होगी।

कैलोरी की आवश्यकता कार्य करने के ऊपर निर्भर करता है क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति और स्त्री तथा बच्चे की कैलोरी खर्च करने की क्षमता अलग-अलग होती है क्योंकि वे अलग-अलग तरीके का कार्य करते हैं, जिसके कारण कैलोरी की आवश्यकता भी भी शरीर के अनुसार ही आवश्यक होती है


किस भोजन में है सबसे अधिक कैलोरी (Best Calories Food Source in Hindi) -:

प्रत्येक भोजन को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है इसलिए कैलोरी की मात्रा भोजन में पड़े हुए हैं मसालों सब्जियों और अन्य चीजों पर निर्भर करता है। परंतु अगर सबसे अधिक कैलोरी की बात की जाए तो ICMR के Research के अनुसार सबसे अधिक कैलोरी तेलीय पदार्थों में पाया जाता है। अभी तक ज्ञात सभी खाद्य पदार्थों में सबसे अधिक कैलोरी घी (Ghee) और खाना पकाने वाले तेलों में पाया जाता है100 ग्राम घी में 900 Kcal ऊर्जा पाई जाती है। इसी तरह खाना पकाने वाले तेल जैसे - मूंगफली, जिंजली, पामोलीन, सरसों और नारियल के तेल में भी 100 ग्राम तेल में 900 किलोकैलोरी (Kcal) ऊर्जा पाई जाती है।

इसके अतिरिक्त प्रति 100 ग्राम मक्खन में 729 किलो कैलोरी ऊर्जा मिल जाती है।

अगर अन्य खाद्य पदार्थों की बात की जाए तो प्रति 100 ग्राम में बादाम में 655 Kcal, सूखे हुए नारियल में 662 Kcal, काजू में 596 Kcal, ताजा नारियल में 444 Kcal तथा सोयबीन में 432 Kcal ऊर्जा प्राप्त होती है।


ये भी पढ़े....

हम आशा करते हैं कि इस पोस्ट को पढ़कर आपको समझ आ जाएगा कि सबसे अधिक कैलोरी किस खाद्य पदार्थ में मिलता है परंतु इस बात का ध्यान रहे कि किसी भी खाद्य पदार्थ को सीमित मात्रा में खाना चाहिए अन्यथा यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह लेख केवल जानकारी मात्र के लिए दिया गया है इसमें किसी भी खाद्य पदार्थ को प्रमोट करने के उद्देश्य से अथवा अधिक मात्रा में खाने की सलाह नहीं दी जा रही है।


Post a Comment

0 Comments