हिंदी में सर्वप्रथम (प्रथम/पहले) से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी

हिंदी में सर्वप्रथम से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी


1) हिंदी के प्रथम कवि कौन हैं?

Ans - हिंदी के प्रथम कवि सरहपाद हैं।


2) हिंदी की प्रथम रचना कौन सी है?

Ans - हिंदी की प्रथम रचना श्रावकाचार है, जिसे देवसेन लिखा है।


3) हिंदी का प्रथम मौलिक नाटक कौन सा है और किसके द्वारा लिखा गया है?

Ans - हिंदी का प्रथम मौलिक नाटक नहुष है, जिसके रचनाकार गोपाल चंद्र जी हैं।


4) हिंदी के प्रथम उपन्यास का क्या नाम है और उसके रचयिता कौन हैं?

Ans - हिंदी का प्रथम उपन्यास परीक्षा गुरु है जिसके लेखक या रचनाकार श्रीनिवास दास हैं।


ये भी पढ़े....


5) हिंदी की प्रथम आत्मकथा का क्या नाम है और उसकी रचना किसने की है?

Ans - हिंदी की प्रथम आत्मकथा अर्धकथानक है, जिसके लेखक बनारसी दास जैन हैं।


6) हिंदी की प्रथम जीवनी का नाम बताइए और यह किसके द्वारा लिखा गया है?

Ans - हिंदी की प्रथम जीवनी दयानंद दिग्विजय है, जिसके लेखक गोपाल शर्मा है। भक्तमाल को भी प्रथम जीवनी माना जाता है जिसे नाभादास ने लिखा है।


7) हिंदी का प्रथम रिपोर्ताज का नाम बताइए और उनके लेखक भी बताइए?

Ans - हिंदी का प्रथम रिपोतार्ज लक्ष्मीपुरा है, इसके रचनाकार शिवदान सिंह चौहान है।


8) हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी कौन सी है, उसके लेखक कौन है?

Ans - हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी इंदुमती है, उसके लेखक किशोरी लाल गोस्वामी है।


9) हिंदी की प्रथम वैज्ञानिक कहानी का नाम लिखिए और उसके रचनाकार को भी बताइए?

Ans - हिंदी की प्रथम वैज्ञानिक कहानी चंद्रलोक की यात्रा है, चंद्रलोक की यात्रा के लेखक केशव प्रसाद सिंह हैं।


10) हिंदी की प्रथम गद्य काव्य का क्या नाम है और यह किसके द्वारा लिखा गया है?

Ans - हिंदी का प्रथम गद्य काव्य साधना है, इसके रचनाकार राय कृष्ण दास है।


11) हिंदी खड़ी बोली का प्रथम काव्य ग्रन्थ का नाम और रचनाकार बताइए?

Ans - हिंदी खड़ी बोली का प्रथम काव्य ग्रंथ एकांतवासी योगी है, जिसके रचयिता श्रीधर पाठक हैं।


12) हिंदी की प्रथम एकांकी का नाम बताइए और उसके रचयिता भी बताइए?

Ans - हिंदी की प्रथम एकांकी का नाम एक घूंट है, जिसके रचयिता जयशंकर प्रसाद हैं।


13) प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन कब और कंहा हुआ?

Ans - प्रथम हिंदी विश्व सम्मेलन 1975 ई. में नागपुर में हुआ।


14) हिंदी की प्रथम कवियित्री का नाम बताइए?

Ans - हिंदी की प्रथम कवियित्री मीराबाई हैं।


15) हिंदी की प्रथम पत्रिका कौन सी है?

Ans - हिंदी की प्रथम पत्रिका सवांद कौमुदी है।


16) हिंदी का प्रथम दैनिक पत्र कौन सा है?

Ans - हिंदी का प्रथम दैनिक पत्र समाचार सुधावर्षण है।


17) हिंदी का प्रथम साप्ताहिक पत्र कौन सा है?

Ans - हिंदी का प्रथम समाचार पत्र उदंत मार्तंड  है।


18) राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन हैं?

Ans - राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष बाल गंगाधर खड़े हैं।


19) हिंदी का प्रथम व्याकरण कौन सा है?

Ans - हिंदी के प्रथम व्याकरण का नाम हिंदुस्तानी ग्रामर है, जिसे 1698 में लेखक जे.जे. केटेलर ने डच भाषा में लिखा था।


20) हिंदी भाषा में लिखा प्रथम हिंदी व्याकरण कौन सा है?

Ans - हिंदी भाषा में लिखा गया प्रथम व्याकरण कक नाम हिंदी व्याकरण है, इसे 1827 में लेखक पादरी एम. टी. आदम ने लिखा था।


21) हिंदी में सबसे पहले प्रयोगवाद शब्द का प्रयोग किसने किया 

Ans - हिंदी में सबसे पहले प्रयोगवाद शब्द का प्रयोग नंददुलारे वाजपेई ने किया।


22) हिंदी का प्रथम गीतिनाट्य कौन सा है और उसके रचयिता कौन है?

Ans - हिंदी का प्रथम गीतिनाट्य जयशंकर प्रसाद ने लिखा है जिसका नाम करुणालय है।


23) हिंदी में दोहा व चौपाई का सर्वप्रथम प्रयोगकर्ता का नाम बताइए?

Ans - हिंदी में सबसे पहले दोहा और चौपाई का प्रयोग सरहपाद ने किया था।


24) हिंदी रीतिकाव्य का प्रथम ग्रन्थ किसे माना जाता है?

Ans - हिंदी रीति काव्य का प्रथम ग्रंथ हिततरंगिनी को माना जाता है जिसको कृपाराम ने लिखा था।


25) हिंदी का प्रथम अभिनीत नाटक कौन सा है और इसके रचयिता कौन है?

Ans - हिंदी का प्रथम अभिनीत नाटक जानकी मंगल है इसके रचयिता शीतला प्रसाद त्रिपाठी हैं।


26) हिंदी खड़ी बोली का प्रथम गद्य ग्रंथ का नाम लिखिए?

Ans - हिंदी खड़ी बोली का प्रथम गद्य ग्रंथ का नाम भाषा योगवशिष्ठ है।


27) गीतिकाव्य शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?

Ans - गीतिकाव्य शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग कुसुम माला की भूमिका में नामक पुस्तक में किया गया। इसके लेखक लोचन प्रसाद पांडेय हैं।


28) हिंदी का प्रथम यात्रा संस्मरण कौन सा है और इसके लेखक कौन हैं?

Ans - प्रथम यात्रा संस्मरण "लंदन यात्रा" को महादेवी वर्मा ने लिखा है।


29) हिंदी के प्रथम अतुकांत रचना का नाम लिखिए?

Ans - हिंदी की प्रथम अतुकांत रचना प्रेम पथिक है।


30) प्रेम पथिक के लेखक कौन हैं?

Ans - प्रेम पथिक के लेखक जयशंकर प्रसाद हैं।


31) हिंदी के छायावाद युग की प्रथम काव्य संग्रह कौन सी है?

Ans - हिंदी छायावाद युग का प्रथम काव्य संग्रह झरना है।


32) झरना के रचयिता या लेखक कौन है?

Ans - झरना के लेखक जयशंकर प्रसाद हैं।


33) शुद्ध एवं परिमार्जित खड़ी बोली के प्रथम लेखक कौन हैं?

Ans - शुद्ध एवं परिमार्जित खड़ी बोली के प्रथम लेखक रामप्रसाद निरंजनी है।


34) हिंदी खड़ी बोली के प्रथम प्रतिष्ठित कवि का नाम बताइए?

Ans - हिंदी खड़ी बोली के प्रथम प्रतिष्ठित कवि का नाम अमीर खुसरो है।


35) हिंदी साहित्य का प्रथम महाकाव्य कौन सा है?

Ans - हिंदी साहित्य का प्रथम महाकाव्य पृथ्वीराज रासो है।


36) हिंदी का प्रथम बड़ा महाकाव्य कौन सा है?

Ans - हिंदी का बड़ा महाकाव्य पद्मावत है।


37) पद्मावत के लेखक या रचियता कौन है?

Ans - पद्मावत के लेखक जायसी हैं।


38) पृथ्वीराज रासो के रचयिता लेखक कौन हैं?

Ans - पृथ्वीराज रासो के लेखक चंदबरदाई हैं।


39) हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य कौन सा है?

Ans - हिंदी खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य प्रियप्रवास है।


40) प्रिय प्रवास के लेखक कौन हैं?

Ans - प्रियप्रवास के लेखक हरिऔध हैं।


41) हिंदी खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना कौन सी है?

Ans - हिंदी खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना चंद छंद बरनन की महिमा है।


42) चंद छंद बरनन की महिमा के लेखक कौन हैं?

Ans - चंद छंद बरनन की महिमा के लेखक गंग कवि हैं।


43) उस प्रथम साहित्यकार का नाम बताइए, जिसने दक्षिण भारत में हिंदी खड़ी बोली के साहित्य का सृजन किया?

Ans - दक्षिण भारत में हिंदी खड़ी बोली के साहित्य का सृजन करने वाले व्यक्ति का नाम मुल्ला वजही है।


44) हिंदी काव्यशास्त्र की प्रथम पुस्तक का नाम बताइए?

Ans - हिंदी काव्यशास्त्र की प्रथम पुस्तक साहित्य लहरी है।


45) साहित्य लहरी के रचयिता कौन हैं?

Ans - साहित्य लहरी के लेखक सूरदास हैं।


46) हिंदी में सुफी प्रेमाख्यान का प्रथम काव्य कौन सा है?

Ans - हिंदी में सूफी प्रेमाख्यान का प्रथम काव्य चंदायन है।


47) चंदायन के लेखक कौन है?

Ans - चंदायन के लेखक मुल्ला दाऊद हैं।


49) हिंदी में प्रथम छंद शास्त्र कौन सा है?

Ans - हिंदी का प्रथम छंद शास्त्र छंदमाला है।


50) हिंदी में रीति सिद्धांत के प्रथम प्रस्तोता कौन हैं?

Ans - हिंदी में रीति सिद्धांत के प्रथम प्रस्तोता आचार्य केशवदास जी हैं।


ये भी पढ़े....


51) हिंदी के प्रथम गीत रचनाकार कौन हैं?

Ans - हिंदी में प्रथम गीत रचनाकार या लेखक विद्यापति हैं।


52) हिंदी में स्वच्छंदतावाद का शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?

Ans - हिंदी में स्वच्छंदतावाद शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग मुकुटधर पांडे ने किया।


53) हिंदी में नई कविता शब्द का सर्वप्रथम नामकरण किसने किया?

Ans - हिंदी में नई कविता शब्द का सर्वप्रथम नामकरण अज्ञेय जी ने किया।


54) हिंदी के प्रथम रेखाचित्र संकलन का नाम बताइए?

Ans - हिंदी के प्रथम रेखाचित्र संकलन का नाम पद्मपराग है।


55) पदमपराग के लेखक कौन हैं?

Ans - पद्मपराग के लेखक या रचनाकार पदम् सिंह शर्मा हैं।


56) हिंदी आलोचना की प्रथम पुस्तक कौन सी है?

Ans - हिंदी आलोचना की प्रथम पुस्तक "हिंदी कालिदास की आलोचना" है। परन्तु कुछ लोग "नाटक" को प्रथम हिंदी आलोचना भी मानते हैं।


57) हिंदी में लिखी गई प्रथम तुलनात्मक आलोचना कौन सी है?

Ans - हिंदी में लिखी गई प्रथम तुलनात्मक आलोचना " बिहारी और सादी " है।


ये भी पढ़े....


58) हिंदी के प्रथम मार्क्सवादी आलोचक कौन हैं?

Ans - हिंदी के प्रथम मार्क्सवादी आलोचक डॉ शिवदान सिंह चौहान है।


59) प्रगतिशील लेखक संघ के प्रथम सभापति कौन थे?

Ans - प्रगतिशील लेखक संघ के प्रथम सभापति मुंशी प्रेमचंद थे।


60) हिंदी साहित्य परिषद के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

Ans - हिंदी साहित्य परिषद के प्रथम अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास टंडन थे।


61) हिंदी नाटक का प्रथम सैद्धांतिक ग्रंथ किसे माना जाता है?

Ans - हिंदी नाटक का प्रथम सैद्धांतिक ग्रंथ रूपक रहस्य को माना जाता है।


62) रूपक रहस्य के लेखक या रचयिता कौन हैं?

Ans - रूपक रहस्य के लेखक श्यामसुंदर दास जी हैं।


63) हिंदी साहित्य के लिए प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे प्राप्त है?

Ans - सुमित्रानंदन पंत को प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है।


64) सुमित्रानंदन पंत को किस हिंदी साहित्य के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था?

Ans - सुमित्रानंदन पंत को चिदंबरा नाम हिंदी साहित्य के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।


65) हिंदी साहित्य के लिए प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार किसे दिया गया है?

Ans - हिंदी साहित्य के लिए प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार माखनलाल चतुर्वेदी को मिला है।


66) किस हिंदी साहित्य के लिए माखनलाल चतुर्वेदी को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था?

Ans - हिमतरंगिणी नामक हिंदी साहित्य के लिए माखनलाल चतुर्वेदी को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था।


67) हिंदी साहित्य के लिए प्रथम व्यास सम्मान किसे दिया गया है?

Ans - हिंदी साहित्य के प्रथम व्यास सम्मान डॉ रामविलास शर्मा को दिया गया है।


68) किस रचना के लिए रामविलास शर्मा को व्यास सम्मान दिया गया था?

Ans - "भारत के भाषा परिवार और हिंदी" नामक साहित्य के लिए डॉ रामविलास शर्मा को व्यास सम्मान दिया गया था।


69) हिंदी के लिए प्रथम सरस्वती सम्मान किसे दिया गया था?

Ans - हिंदी के लिए प्रथम सरस्वती सम्मान डॉ हरिवंश राय बच्चन को दिया गया था।


70) डॉ हरिवंश राय बच्चन को सरस्वती सम्मान किस रचना के लिए मिला था?

Ans - डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन ने जब आत्मकथा नामक रचना की तो उन्हें सरस्वती सम्मान दिया गया।


71) मुंशी प्रेमचंद्र का प्रथम उपन्यास कौन है और कब प्रकाशित हुआ?

Ans - मुंशी प्रेमचंद्र का प्रथम उपन्यास प्रेमा है जो 1907 में प्रकाशित किया गया।


72) मुंशी प्रेमचंद की प्रथम कहानी कौन सी है?

Ans - मुंशी प्रेमचंद्र की प्रथम कहानी पंच परमेश्वर है, जिसे 1916 में प्रकाशित किया गया।


73) जयशंकर प्रसाद की प्रथम कहानी कौन सी है और यह कब लिखी गई?

Ans - जयशंकर प्रसाद की प्रथम कहानी ग्राम है जो 1911 में लिखी गई थी।


74) जयशंकर प्रसाद की प्रथम ऐतिहासिक नाटक कौन सा है?

Ans - जयशंकर प्रसाद का प्रथम ऐतिहासिक नाटक राज्यश्री को 1915 में लाया गया।


75) महादेवी वर्मा का प्रथम काव्य संग्रह कौन सा है?

Ans - महादेवी वर्मा का प्रथम काव्य संग्रह निहार है जो 1930 में प्रकाशित हुआ।


76) निराला की प्रथम काव्य रचना कौन सी है?

Ans - निराला जी की प्रथम काव्य रचना जूही की कली को सन 1918 में प्रकाशित की गई।


77) हिंदी का प्रथम व्यवस्थित व्याकरण कौन सा है और इसके रचयिता कौन हैं?

Ans - हिंदी का प्रथम व्यवस्थित व्याकरण भाषा चंद्रोदय है, जिसे 1885 ई. में लेखक पंडित श्री लाल द्वारा लिखा गया था।


78) तार सप्तक की एकमात्र महिला कवयित्री का नाम बताइए?

Ans - जब तार सप्तक लिखा जा रहा था तो उसमें एक मात्र महिला कवयित्री शकुंतला माथुर जी थीं।


79) रामचंद्र शुक्ल की प्रथम सैद्धांतिक आलोचनात्मक कृति कौन सी है?

Ans - रामचंद्र शुक्ल द्वारा रचित प्रथम सैद्धांतिक आलोचनात्मक कृति "काव्य में रहस्यवाद" है।


80) जैनेंद्र जी द्वारा लिखित प्रथम उपन्यास कौन सी है?

Ans - जैनेंद्र जी का प्रथम उपन्यास "परख" है।


81) जैनेंद्र जी द्वारा लिखित फराक कब प्रकाशित की गई?

Ans - परख को 1929 ई. में प्रकाशित किया गया।


82) फणीश्वर नाथ रेणु का प्रथम उपन्यास का क्या नाम है?

Ans - फणीश्वर नाथ रेणु का प्रथम उपन्यास "मैला आंचल" है।


83) अज्ञेय जी के प्रथम उपन्यास का नाम बताइए?

Ans - अज्ञेय जी का प्रथम उपन्यास "शेखर : एक जीवनी" है।


84) इलाचंद्र जोशी का प्रथम उपन्यास कौन सा है?

Ans - इलाचंद्र जोशी का प्रथम उपन्यास  का नाम "घृणामयी" है।


85) अज्ञेय जी का प्रथम काव्य संग्रह कौन सा है?

Ans - अज्ञेय जी का प्रथम काव्य संग्रह भग्नदूत है जिसे 1933 ई. में प्रकाशित किया गया।


86) भगवती चरण वर्मा का प्रथम उपन्यास कौन सा है?

Ans - भगवती चरण वर्मा का प्रथम उपन्यास चित्रलेखा है जिसे 1939 ई. में लिखा गया।


87) हिंदी में साधारणीकरण के संबंध में प्रथम चिंतनकर्ता किसको माना जाता है?

Ans - हिंदी में साधारणीकरण के संबंध में प्रथम चिंतनकर्ता रामचंद्र शुक्ल जी को माना जाता है।


87) हिंदी की प्रथम चलचित्र (Movie या Film) कौन सी है?

Ans - हिंदी की प्रथम चलचित्र (Movie या Film) सत्य हरिश्चंद्र है।


88) देवनागरी के प्रथम प्रचारक कौन हैं?

Ans - देवनागरी के प्रथम प्रचारक गौरी दत्त हैं।


89) हिंदी की प्रथम अंतरजाल (इंटरनेट) पत्रिका कौन सी है?

Ans - हिंदी की प्रथम अंतरजाल (इंटरनेट) पत्रिका भारत-दर्शन है, जिसे न्यूजीलैंड से प्रकाशित किया गया था।


90) इंटरनेट पर हिंदी का पहला समाचार पत्र कौन सा है?

Ans - इंटरनेट पर हिंदी का पहला समाचार पत्र हिंदी मिलाप है।


91) हिंदी के प्रथम बाल साहित्यकार कौन हैं?

Ans - हिंदी के प्रथम बाल साहित्यकार श्रीधर पाठक जी हैं।


92) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रथम हिन्दी विभागाध्यक्ष कौन थे?

Ans - काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रथम हिन्दी विभागाध्यक्ष श्यामसुन्दर दास थे।


93) हिंदी का प्रथम अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय कौन सा है?

Ans - महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा (महाराष्ट्र)


95) निर्मल वर्मा की प्रथम कहानी संग्रह कौन सी है?

Ans - निर्मल वर्मा की प्रथम कहानी संग्रह परिंदे है, जिसे 1960 में प्रकाशित किया गया था।


96) कमलेश्वर की प्रथम कहानी संग्रह कौन सी है?

Ans - कमलेश्वर की प्रथम कहानी संग्रह राजा निरबंसिया है, जिसे 1957 ई. में लिखा गया है।


97) साहित्य अकादमी के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

Ans - साहित्य अकादमी के प्रथम अध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरू थे।


98) हिंदी का प्रथम स्वतंत्र मौलिक निबंध कौन सा है?

Ans - हिंदी का प्रथम स्वतंत्र मौलिक निबंध " राजा भोज का सपना " है।


99) हिन्दी में रामभक्ति साहित्य सम्बन्धी प्रथम काव्य रचना कौन सी है?

Ans - हिन्दी में रामभक्ति साहित्य सम्बन्धी प्रथम काव्य रचना "रामरक्षा स्त्रोत" है।


100) रामरक्षा स्त्रोत के लेखक या रचयिता कौन है?

Ans - राम रक्षा स्त्रोत के लेखक या रचयिता रामानंद जी हैं।

Post a Comment

0 Comments