धावन सोडा, बेकिंग सोडा, नौसादर व फिटकरी से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी - रसायन विज्ञान

कुछ अम्ल, क्षार और उनके उपयोग (Some Basic Salts and Their Use in Hindi) -:


1. धावन सोडा (कपडे धोने का सोडा) का फॉर्मूला बताइये?

Ans - धावन सोडा का रासायनिक नाम सोडियम कार्बोनेट तथा अणुसूत्र ​Na2CO3.10H20 होता है।


2. धावन सोडा बनाने के लिए कास्टिक सोडा NaOH के सान्द्र विलयन में ​कौन सा गैस प्रवाहित किया जाता है?

Ans - धावन सोडा को बनाने के लिए कास्टिक सोडा NaOH के सान्द्र विलयन में ​CO2 गैस प्रवाहित किया जाता है।


धावन सोडा, बेकिंग सोडा, नौसादर व फिटकरी से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी - रसायन विज्ञान
फिटकरी (द्विक लवण)

3. धावन सोडा बनाने के लिए कौन सी विधि प्रयोग किया जाता है?

Ans - ली-ब्लॉक विधि तथा साल्वे अमोनिया विधि से धावन सोडा का निर्माण किया जाता है।


4. धावन सोडा के पांच गुण लिखिये?

Ans - धावन सोडा के गुण निम्न हैं -

१. यह एक गंधहीन तथा क्रिस्टलीय पदार्थ है।

२. धावन सोडा को जब जल में घोला जाता है , तो यह ऊष्मा उत्पन्न करता है।

३. धावन सोडा को जब गर्म किया जाता है तो यह निर्जल सोडियम कार्बोनेट में बदल जाता है |

४. धावन सोडा के जलीय विलयन में ​CO2​ गैस प्रवाहित करने पर खाने वाला सोडा प्राप्त होता है।

५. धावन सोडा को जब अम्लों के साथ अभिक्रिया करया जाता है तो यह लवण तथा जल बनाता है तथा ​CO2 गैस बाहर निकलता है।


5. धावन सोडा का प्रयोग कंहा किया जाता है?

Ans - धावन सोडा का प्रयोग कपडे धोने में, प्रयोगशाला में अभिकर्मक के रूप में, बेकिंग पाउडर बनाने में, कठोर जल को मृदु करने में तथा पेट्रोलियम के शोधन में किया जाता है।


6. खाने वाला सोडा बनाने के लिए  Na2CO3 के जलीय विलयन में कौन सी गैस प्रवाहित की जाती है?

Ans - खाने वाला सोडा बनाने के लिए Na2CO3 के जलीय विलयन में ​CO2 गैस प्रवाहित किया जाता है।


7. बेकिंग सोडा पांच गुणों की विवेचना कीजिये?

Ans - बेकिंग सोडा पांच गुण निम्न है -

१.  यह एक सफेफ क्रिस्टलीय पदार्थ है।

२. बेकिंग सोडा को दुध में मिलाने पर दूध देर से फटता है।

३. 100०C तक बेकिंग सोडा को गर्म करने पर वह धावन सोडा में बदल जाता है।

४. बेकिंग सोडा का जलीय विलयन क्षारीय होता है।

५. बेकिंग सोडा अम्लों से अभिक्रिया करके लवण तथा जल बनाता है।


8. बेकिंग सोडा के प्रमुख उपयोग बताइये?

Ans - बेकिंग सोडा के उपयोग निम्न है -

१. धावन सोडा बनाने के लिए उसमे बेकिंग सोडा को डाला जाता है।

२. अग्निशामक यंत्रों में भी इसका उपयोग किया जाता है।

३. इसका प्रयोग प्रयोगशाला में अभिकर्मक के रूप में किया जाता है।

४. डबल रोटी बनाने में बेकिंग सोडा को उसमे डाला जाता है।

५. खाद्य पदार्थों की सुरक्षा के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग किया जाता है।


ये भी पढ़ें....


9. नौसादर का रासायनिक नाम क्या है?

Ans - नौसादर का रासायनिक नाम अमोनियम क्लोराइड तथा अणुसूत्र ​NH4Cl​ है।


10. नौसादर बनाने के लिए ​HCl​ विलयन में कौन सी गैस प्रवाहित की जाती है?

Ans - नौसादर बनाने के लिए ​HCl​ विलयन में अमोनिया गैस प्रवाहित की जाती है।


11. नौसादर के मुख्य गुण बताइये?

Ans - नौसादर के गुण निम्न हैं -

१. यह सफेद रंग का एक क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ है।

२. नौसादर को जल में घोलने पर ऊष्मा का शोषण होता है ।

३. नौसादर को जब गर्म किया जाता है तो अमोनिया गैस बाहर निकलती है।

४. नौसादर को जब कास्टिक सोडा के साथ अभिक्रिया कराया जाता है तो अमोनिया गैस बाहर निकालता है।


12. नौसादर के मुख्य उपयोग बताइये?

Ans - नौसादर के मुख्य उपयोग -

१. विद्युत सेल बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है।

२. नौसादर को दवाई के रूप में  प्रयोग किया जाता है।

३. नौसादर प्रयोगशाला में अभिकर्मक के रूप में प्रयोग आता है।

४. पेंट बनाने में भी नौसादर का उपयोग होता है।

५. अमोनिया गैस के निर्माण करने के लिए भी इसका प्रयोग होता है।


13. फिटकरी का रासायनिक नाम क्या है?

Ans - फिटकरी का रासायनिक नाम ‘पोटाश एलम’ अथवा ‘पोटैशियम एल्युमिनियम सल्फेट’ होता है तथा इसका अणुसूत्र ​K2SO4.Al2(SO4)3.24H2O​ होता है।


14. द्विक लवण का एक उदाहरण दीजिये?

Ans - फिटकरी एल्युमिनियम और पोटैशियम का एक द्विक लवण है।


15. फिटकरी बनाने के लिए किन किन धातुओं का आपस मे।सांद्रण किया जाता है?

Ans - फिटकरी को बनाने के लिए पोटैशियम तथा एल्युमिनियम सल्फेट के मिश्रण का एक साथ सांद्रण किया जाता है।


ये भी पढ़े...


16. फिटकरी के पांच विशेषता को बताइये?

Ans - फिटकरी के पांच गुण या विशेषता निम्न है -

१. फिटकरी का जलीय विलयन अम्लीय होता है।

२. फिटकरी एक रंगहीन क्रिस्टलीय पदार्थ है।

३. 200०C पर गर्म करने पर इसका पूरा जल निकल जाता है, इस फिटकरी को दग्ध फिटकरी कहते हैं।

४. 90०C के तापमान पर फिटकरी पिघल जाती है।

५. फिटकरी को जब जल में घोल जाता है तो यह अपने आयनों में विभक्त हो जाती है।


17. फिटकरी का उपयोग के बारे में जानकारी दीजिये?

Ans - फिटकरी का उपयोग -

१. जीवाणु को नाश करने में फिटकरी का प्रयोग किया जाता है।

२.जब जल का शोधन किया जाता है तो फिटकरी इस्तेमाल की जाती है।

३. अग्निशामक यंत्र में भी इसका प्रयोग किया जाता है।

४. कपडा रंगने में फिटकरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

५. फिटकरी का प्रयोग कागज तथा चमड़ा उद्योग में भी होता है।


18. ब्लीचिंग पाउडर को क्या रासायनिक नाम दिया गया है?

Ans - ब्लीचिंग पाउडर अथवा विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम कैल्शियम आक्सो क्लोराइड अथवा कैल्शियम हाइपो क्लोराइड होता है, तथा इसका अणुसूत्र ​CaOCl2 होता है।


19. विरंजक चूर्ण बनाने के लिए बुझे चुने के अभिक्रिया किस गैस के साथ कराई जाती है?

Ans - विरंजक चूर्ण बनाने के लिए बुझे चुने के अभिक्रिया क्लोरिन गैस के साथ करायी जाती है।


20. विरंजक चूर्ण के औधोगिक निर्माण के लिए किन-किन विधियों का उपयोग किया जाता है?

Ans - विरंजक चूर्ण के औधोगिक निर्माण के लिए ‘हेजनक्लेवर विधि’ तथा ‘बैचमैन विधि’ का उपयोग किया जाता है।


21. विरंजक चूर्ण के महत्वपूर्ण गुणों को बताइये?

Ans - विरंजक चूर्ण के महत्वपूर्ण गुण निम्न है -

१. इसका चूर्ण हल्के पीले रंग का होता है।

२. विरंजक चूर्ण से क्लोरिन गैस की गंध आती है।

३. जब विरंजक चूर्ण के जलीय विलयन को गर्म किया जाता है तो क्लोरिन गैस बाहर निकलती है।

४. विरंजक चूर्ण , CO2 ​के साथ अभिक्रिया करके चुना पत्थर CaCO3 बनाता है , तथा क्लोरिन गैस भी बाहर निकलती है।

५. विरंजक चूर्ण तनु अम्लों के साथ क्रिया करके लवण तथा जल बनाता है और क्लोरिन गैस भी बाहर निकलती है।

६. विरंजक चूर्ण को गर्म करने पर यह आक्सीजन गैस को बाहर निकालने का कार्य करता है।


22. विरंजक चूर्ण के उपयोग को लिखिये?

Ans - विरंजक चूर्ण के उपयोग निम्न है -

१. क्लोरोफार्म के निर्माण में विरंजक चूर्ण  का ही उपयोग होता है।

२. वायुमंडल से जहरीली गैस हटाने में विरंजक चूर्ण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

३. जल को शुद्ध करने में भी इसी का प्रयोग किया जाता है।

४. विरंजक चूर्ण को आक्सीकारक के रूप में प्रयोग किया जाता है।

५. विरंजक चूर्ण को चीनी का रंग सफेद करने में किया जाता है।


ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments