चित्रकला में ब्रश (Brush) के प्रयोग व उसकी सावधनियाँ - आलेखन कला

आलेखन में चित्रकला को चाहे कितनी भी सुंदरता से क्यों न बनाई जाए, अगर उसमें रंग की सही तरह से नहीं भरा जाता है तो वह आकर्षक नहीं दिखाई देती है। इसलिए आलेखन के चित्रकला में रंग भरने के लिए सही रंग और अन्य उपकरणों का चुनाव करना आवश्यक होता है। जिनमें से एक उपकरण है ब्रश।

चित्रकला में रंग को भरने में ब्रश का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। अगर सही ब्रश का चुनाव करके रंग को सही तरीके से भरा जाए तो यह किसी भी चित्र में सजीवता को उत्पन्न करने का गुण रखती है। बरस का उपयोग जल रंगों के लिए अलग होता है और अन्य रंगों के लिए अलग होता है। ब्रश का आकार गोल तथा इसमें लगे हुए बाल कोमल होते हैं। यह पतले होते हैं जिसमें नीचे की तरफ बाल लगे होते हैं और ऊपर पकड़ने के लिए लंबा सा पतला सा हैंडल लगा होता है। ब्रश को बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि इसकी जो नोक हो वह बहुत ही बारिक हो। इसलिए जो कंपनी या उद्योग ब्रश का निर्माण करता है वह इस बात पर अधिक ध्यान देता है कि ब्रश की नोक पतली और बारीक बनाई जाए। बरस की नोक जब बारीक होती है तो यह चित्रकला में रंग भरने के बाद उसके आकर्षण और सुंदरता को बढ़ा देती है।


चित्रकला में ब्रश (Brush) के प्रयोग व उसकी सावधनियाँ - आलेखन कला
Color Painting Brush

ब्रश को उपयोग करने के आधार पर इसे कई नंबरों में बांट दिया जाता है और चित्रकला में उपस्थित स्थानों के आधार पर ब्रश का नंबर के हिसाब से चयन किया जाता है। वर्तमान समय में आलेखन कला के लिए बाजार में 000,00, 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6 से 12 नंबर के ब्रश उपलब्ध हैं।

इन नंबरों के आधार पर ही स्थान का चयन किया जाता है। आलेखन की जब बाह्य रेखाओं को जब गहरा करना होता है तो इसके लिए 0 और 1 नंबर के ब्रश का उपयोग करते हैं और जो अब आलेखन में छोटे स्थान में रंग भरना होता है तो 1 और 2 नंबर का ब्रश उपयोग किया जाता है। जब किसी बड़े स्थान में रंग भरना होता है तो 3 और 4 नंबर के ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। आलेखन की पृष्ठभूमि को सदैव 7 और 8 नंबर के ब्रश रंग भरा जाता है। ब्रश को चलाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि ब्रश लयबद्ध और गतिशील अवस्था में रहे।


ब्रश के द्वारा आलेखन में रंग भरते हुए सावधनियाँ -:

1) जिस स्थान पर जिस नंबर का ब्रश उपयुक्त हो, उसी ब्रश का चयन करना चाहिए।

2) ब्रश को नोक का बारीक होनी चाहिए और इसके बाल मुलायम होने चाहिए।

3) ब्रश को गतिशील अवस्था में रखते हुए लयबद्ध तरीके से चलाना चाहिए।

4) ब्रश चलाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि कहीं ब्रश आलेखन की बाह्य रेखा से बाहर ना चली जाए।

5) किसी भी ब्रश का उपयोग करने से पहले उसकी जांच कर लेनी चाहिए कि वह रंग भरने के लिए उपयुक्त है या नहीं।

6) सदैव आलेखन की बाय रेखा के लिए 0 और 1 नंबर का ही ब्रश ही उपयोग करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments