आलेखन कला से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी

आलेखन कला से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी

1. आलेखन का क्या अर्थ होता है?

Ans - विभिन्न प्रकार के आकृतियों को प्रभावित , लयबद्ध व कलात्मक तरीके से पुष्प और उसके पत्तियों को सजाना आलेखन होता है।


2. आलेखन के महत्वपूर्ण तत्व कौन कौन से है?

Ans - आलेखन के महत्वपूर्ण तत्व निम्न है -

१. लयबद्ध

२. प्रभावित

३. संतुलन

४. रंग योजना


3. आलेखन कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - आलेखन दो प्रकार के होते हैं -

१. प्राकृति के आधार पर

२.स्थान के आधार पर


4. प्राकृति के आधार पर आलेखन कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - ये चार प्रकार के होते हैं -

१. प्राकृतिक आलेखन

२. ज्यामितीय आलेखन

३. आलंकारिक आलेखन

४. सूक्ष्म आलेखन


5. स्थान के आधार पर आलेखन कितने प्रकार के होते हैं?

Ans - स्थान के आधार पर आलेखन प्रकार -

१. केंद्र आलेखन

२. किनारे आलेखन

३. कोने आलेखन

४. धरातल या पृष्ठ आलेखन


6. आलेखन का निर्माण करने की कितनी विधियां होती है?

Ans - आलेखन का निर्माण करने की निम्न विधियां होती है -

१. आलेखन इकाई निर्माण

२. आलेखन इकाई पुनरावृत्ति


7. आलेखन की आवृत्ति किसे कहते हैं?

Ans - आलेखन की इकाई को पुनरावृत्ति अर्थात दोहराने की प्रक्रिया को आलेखन की आवृत्ति कहते हैं।


8. आलेखन की इकाई किसे कहते हैं?

Ans - आलेखन के निर्माण के लिए चुने गए आकार के पहले भाग में आलेखन का निर्माण करना ही आलेखन की ईकाई कहलाती है।


9. प्राकृतिक आलेखन किसे कहते हैं?

Ans - फूलों, पत्तियों और कलियों या अन्य प्राकृतिक वस्तुओं के संयोजन से बने हुए आलेखन को प्राकृतिक आलेखन कहते हैं।


10. आलंकारिक आलेखन किसे कहते हैं?

Ans - ऐसे आलेखन जो, वास्तविकता को ध्यान में न रखते हुए , वस्तु को अधिक से अधिक सुन्दर बनाने के लिए बनाये जाते हैं, इस प्रकार के आलेखन को आलंकारिक आलेखन कहते हैं।


11. ज्यामितीय आलेखन किसे कहते हैं?

Ans - ऐसा आलेखन जो ज्यामितीय आकृतियों के संयोजन से बनते है उसे ज्यामितीय आलेखन कहते हैं।


12. सूक्ष्म आलेखन किसे कहते हैं?

Ans - प्राकृतिक आलेखन, ज्यामितीय आलेखन और आलंकारिक आलेखन के सम्मिश्रण से बने हुए आलेखन को सूक्ष्म आलेखन कहते हैं।


13. आलेखन कला बनाने के लिए किन-किन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है?

Ans - आलेखन बनाने के लिए पेंसिल, रबड़, जमेट्री बॉक्स, ड्राइंग शीट, ट्रेसिंग पेपर, ड्राइंग बोर्ड इत्यादि वस्तुओं की आवश्यकता होती है।


14. आलेखन के लिए सबसे अधिक उपयुक्त रंग कौन से होते हैं?

Ans - आलेखन के लिए पोस्टर रंग सबसे उपयुक्त होते हैं।



Post a Comment

0 Comments