समूह तकनीकी (Group Technology) क्या है? लाभ और हानि

समूह तकनीकी (Group Technology in Hindi) -:

ऐसे कई उत्पाद होते हैं जिनमे में सामान दोष होता है तो  कई उत्पाद ऐसे होते हैं जिनमें सामान ऑपरेशन करना पड़ता है।

इस प्रकार जब बहुत सारे उत्पाद पर एक ही जैसी समस्याएं होती हैं और एक ही जैसे प्रोसेस करने की आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें समूह अथवा ग्रुप में बाँट करके, जब मशीनिंग प्रोसेस द्वारा सही किया या करने का प्रयास किया जाता है, ऐसे प्रोसेस को ग्रुप टेक्नोलॉजी (Group Technology) कहते हैं।


समूह तकनीकी (Group Technology) क्या है? लाभ और हानि


ग्रुप टेक्नोलॉजी का उपयोग करते समय सबसे पहले सभी उत्पादों को उन पर होने वाले ऑपरेशन और डिजाइन के आधार पर समूहों में बांट लिया जाता है और इस प्रकार ग्रुप टेक्नोलॉजी में ग्रुप के आधार पर उनको सेल में स्थापित किया जाता है और आवश्यकतानुसार मशीनिंग की जाती है। जब समस्याओं और डिजाइन के हिसाब से ग्रुप बांटे जाते हैं तो प्रत्येक ग्रुप या समूह को पार्ट फैमिली कहते हैं।


ग्रुप टेक्नोलॉजी (Group Technology) के लाभ -:

1) मशीनों को बंद करते सभी मशीन एक साथ बंद हो जाती जिससे समय की बचत होती है।

2) ग्रुप टेक्नोलॉजी का उपयोग करने से लागत कम आती है।

3) काम करने वाले श्रमिक संतुष्ट होते हैं क्योंकि लोग अक्सर ग्रुप में रहना पसंद करते हैं।

4) एक साथ कई उत्पाद पर काम करने से समय की अधिक बचत होती है।

5) ग्रुप टेक्नोलॉजी द्वारा बनाये गए उत्पाद की गुणवत्ता उच्च होती है।


ग्रुप टेक्नोलॉजी (Group Technology) से हानि -:

1) रूप टेक्नोलॉजी का उपयोग करने पर इसकी लागत अधिक आती है क्योंकि एक अनुभवी सलाहकार की जरूरत हमेशा रहता है।

2) ग्रुप टेक्नोलॉजी के अंतर्गत बनाए गए सभी सेल में एक साथ देखरेख करना संभव नहीं होता है।

3) मशीन के डाउनटाइम को बढ़ाता है।

4) ग्रुप टेक्नोलॉजी कर लिए कम्प्यूटर ओर डाटा बेस आवश्यक होता है।


Post a Comment

0 Comments