CNC मशीन की समस्यायें (Problems of CNC Machine in Hindi)

CNC मशीन में समस्या उत्पन्न होने के कई कारण होते हैं। इन समस्या को सुलझाने के लिए जहां पर फाल्ट होता है उसको सही करने की जरुरत होती है। सबसे पहले यह निर्धारित करते हैं कि किस कारण और क्यों समस्या उत्पन्न हो रही और इसका निवारण कैसे किया जा सकता है। परंतु CNC मशीन में उत्पन्न समस्या को पहचानना बहुत ही जटिल कार्य होता है। इसलिए कुशल और अनुभवी इंजीनियर की आवश्यकता पड़ती है, जो CNC मशीन के अंगो के बारे में संपूर्ण जानकारी रखता हो।

 

CNC मशीन की समस्यायें (Problems of CNC Machine in Hindi)

CNC मशीन में समस्या के कारण (Due to Machine Problem in Hindi) -:

CNC मशीन में उत्पन्न होने वाली प्रमुख समस्याओं को निम्न वर्गो में विभाजित किया गया है -

1. यांत्रिक अंगों के कारण उत्पन्न समस्या (Problems due to Mechanical Organs)

2. विद्युत अंगों के कारण उत्पन्न समस्या (Problem Caused by Electrical Organs)

3. इलेक्ट्रानिक अंगों के कारण उत्पन्न समस्या (Problems Caused by Electronic Components)

4. कंप्यूटर और प्रोग्राम के कारण उत्पन्न समस्या (Problems Caused by Computers and Programs)

5. अलार्म सिग्नल के कारण उत्पन्न समस्या (Problem Caused by Alarm Signal)



1. यांत्रिक अंगों के कारण उत्पन्न समस्या (Problems due to Mechanical Organs) -:

१. CNC मशीन में घूमने वाले यंत्र कभी कभी असफल हो जाते हैं जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो जाती है।

२. स्पिंडल के खराब होने के कारण भी समस्या उत्पन्न होती है।

३. CNC मशीन की स्पिंडल में जब स्नेहन नहीं किया जाता है तो समस्या उत्पन्न होने का एक कारण यह भी है।

४. कभी-कभी आटोमेटिक टूल का प्रयोग करते समय ये असफल हो जाते हैं जिसे करण समस्या उत्पन्न हो जाती है।

५. सी.एन.सी. मशीन में लगे यंत्रों को गाइड करने वाले रेल में स्नेहन की कमी होना भी समस्या को उपजा देता है।

६. जब गियर और शाफ्ट में कुछ गड़बड़ी होती है तो सी.एन.सी. मशीन में समस्या अपने आप उत्पन्न हो जाती है।


2. विद्युत अंगों के कारण उत्पन्न समस्या (Problem Caused by Electrical Organs) -:

१. जब CNC मशीन को निम्न वोल्टेज मिलता है तो सी.एन.सी. मशीन कार्य नहीं कर पाता है।

२. शॉर्ट सर्किट हो जाना भी CNC के कार्य न करने का कारण बन जाता है।

३. CNC मशीन में लगे रिले, सालिनाइट के मोटर का असफल हो जाना भी समस्या को जन्म देता है।

४. स्पिंडल को ड्राइव करने वाले यंत्र में जब विद्युत की सप्लाई नहीं हो पाती है तो यह कार्य नहीं करता है।

५. मोटर के सर्वो ड्राइव के असफल होने के कारण भी CNC में समस्या उत्पन्न हो जाती है।


3. इलेक्ट्रानिक अंगों के कारण उत्पन्न समस्या (Problems Caused by Electronic Components) -:

१. PLC नियन्त्रक उपकरण के खराब होने के कारण पूरी CNC मशीन अपने आप बंद हो जाती है।

२. CNC में लगे हुए कंट्रोल पैनल में कोई दिक्कत आने पर भी CNC में समस्या आ जाती है।

३. PLC में स्थित कोई भी अंग खराब हो जाए तो उससे CNC रुक जाती है।

४. CNC मशीन में लगे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक अंग के खराब होने पर CNC पर प्रभाव पड़ता है।


4. कंप्यूटर और प्रोग्राम के कारण उत्पन्न समस्या (Problems Caused by Computers and Programs) -:

१. तैयार किया गया प्रोग्राम जब दोषयुक्त होता है तो CNC में समस्या उत्पन्न हो जाती है।

२. पंच टेप जैसा अंग खराब हो जाता है तो CNC में  समस्या उत्पन्न हो जाती है।

३. CNC मशीन में समस्या आने का मुख्य कारण हार्डवेयर के अंग का फेल हो जाना भी है।

४. प्रोग्राम को चलाने वाले टेप रीडर में खराबी आने पर  CNC कार्य नहीं करती है।

५. पूरे सिस्टम को चलाने वाले में जब कोई त्रुटि होती है तो CNC कार्य नहीं करती है।

६. कभी-कभी प्रॉब्लम सर्च ऑपरेशन के दौरान ही दोष उत्पन्न हो जाता है।


5. अलार्म सिग्नल के कारण उत्पन्न समस्या (Problem Caused by Alarm Signal) -:

१. CNC मशीन में उपस्थित अलार्म में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए अन्यथा CNC में दोष उत्पन्न हो जाता है।

२. अलार्म जब गलत सिग्नल देता है तो CNC में समस्या आ जाती है।


ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments