सी.एन.सी. मशीन अनुरूपक (CNC Machine Simulator) क्या है?

.एन.सी. मशीन अनुरूपक (CNC Machine Simulator in Hindi)

CNC Machine Simulator in Hindi -:

यह CNC मशीन का ही छोटा रूप होता है। इसमें सी.एन.सी. मशीन पर की जाने वाली सभी प्रकार के आपरेशन का अभ्यास आसानी से और सरलतापूर्वक किया जा सकता है। ऐसे कई वर्कशॉप होते हैं जहां पर सीएनसी मशीन उपलब्ध नहीं होती है वहां पर CNC मशीन की जगह CNC मशीन के अनुरूपक का प्रयोग किया जाता है और इसी से ट्रेनिंग करने वाले शिक्षार्थियों को ट्रेनिंग दी जाती है। यह काफी सस्ता और सुविधाजनक होता है। वास्तविक सीएनसी मशीन की तुलना में इसकी कीमत केवल 2% से 5% ही होता है।

सी.एन.सी मशीन अनुरूपक के द्वारा निम्न कार्य आसानी से और सफलतापूर्वक की जा सकते हैं -

1. CNC मशीन की तरह ही इसमें भी कंट्रोल पैनल का अभ्यास किया जा सकता है।

2. CNC मशीन सिम्युलेटर के द्वारा चिप्स कटिंग को भी अनुभव किया जा सकता है।

3. इस अनुरूप के द्वारा सीएनसी मशीन की भांति ही टूल सेटिंग का अभ्यास किया जा सकता है।

4. इस मशीन में स्पिंडल के वास्तविक घुमाव को अनुभव कर सकते हैं।

5. सी.एन.सी/CNC मशीन की भांति ही इसके अनुरूप पर भी प्रोग्रामिंग की एडिटिंग करके सीखा जा सकता है।

6. कार्यखंड के ड्राइंग को 3D ग्राफीक रूप में देखा जा सकता है।

7. इस अनुरूपक मशीन में कूलेंट के बहाव को भी अनुभव किया जाता है।

8. CNC मशीन की तरह इसमें भी उससे संबंधित  संक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

9. सी.एन.सी मशीन सिम्युलेटर के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोग्रामिंग कोड को सीख सकते हैं।

10. इसमें स्पिंडल को चालू और बंद करने का अभ्यास किया जाता है।

11. CNC मशीन की तरह इसमें भी मशीन का दरवाजा खोलने और बंद करने का अभ्यास किया जा सकता है। 


ये भी पढ़े....

Post a Comment

0 Comments